उत्तराखंडचुनावलेटेस्ट खबरें
नगर निगम ऋषिकेश से 07 मेयर व 162 पार्षद प्रत्याशी होंगे आमने-सामने
नामांकन प्रक्रिया का शांतिपूर्ण तरह से समापन
ऋषिकेश। नगर निगम ऋषिकेश में मेयर व पार्षद पदों के लिए 27 से 30 दिसंबर चलने वाली नामांकन प्रक्रिया का शांतिपूर्ण तरह से समापन हुआ। प्रत्याशियों के नामांकन की प्रक्रिया ऋषिकेश तहसील परिसर में कैमरे की निगरानी में की गई। नामांकन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए तहसील परिसर के बहार व अंदर बेरिकेडिंग की गई है। साथ ही यहां पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल भी तैनात किया गया है। नगर क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर केके मिश्रा ने बताया कि नगर निकाय चुनाव में नामांकन के अंतिम दिन 40 वार्डों मेयर पद के लिए 7 नामांकन पत्र दाखिल किए गए है। वही पार्षद के 162 नामांकन पत्र दाखिल किये गए है।
बाईट: केके मिश्रा, रिटर्निंग ऑफिसर ऋषिकेश




