उत्तराखंडक्राइमलेटेस्ट खबरें

बिना नंबर प्लेट वाले पिकअप वाहन से 136 पेटी अवैध शराब बरामद, जांच में जुटी पुलिस

अवैध शराब तस्करी की चर्चाओं में नामचीन कबाड़ी

ऋषिकेश। पुलिस ने तीर्थनगरी ऋषिकेश में देहरादून रोड स्थित बालाजी गार्डन के बाहर खड़े बिना नंबर प्लेट वाले एक पिकअप वाहन से 136 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है।

कोतवाली पुलिस के मुताबिक सामाजिक कार्यकर्ता की सूचना के आधार पर बिना नंबर प्लेट वाले पिक अप वाहन की तलाशी के दौरान 136 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई है। पुलिस ने मय वाहन को सीज कर दिया है, जबकि चालक मौके से फरार हो गया है। सूत्रों के अनुसार यह अवैध शराब ऋषिकेश में कबाड़ की दुकान चलाने वाले नामचीन कबाड़ी की बताई जा रही है। जो लंबे समय से अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र सिंह खौलिया ने बताया कि मामले में गाड़ी के रजिस्ट्रेशन की जांच की जा रही है। आरोपित की जल्द धड़पकड़ की जाएगी।

Related Articles

Back to top button