झाड़ियों से जंगल में फैली आग, ग्रामीणों से पूछताछ जारी
वनाग्नि की घटनाओं को रोकने के लिए वन विभाग लगातार प्रयासरत
चमोली। उत्तराखंड में लगातार वनाग्नि की घटनाएं सामने आ रही है। वनाग्नि की घटनाओं को रोकने के लिए वन विभाग लगातार प्रयासरत है, वनाग्नि की घटना धारगैड सिविल से आ रही है।
बताया जा रहा है कि यहां धारगैड सिविल भूमि से वन क्षेत्र के जंगलो में आग फैल गई। सूचना मिलते ही वन विभाग ने कड़ी मश्क्कत के बाद आग पर काबू पाया। वन विभाग की ओर से जंगल में आग लगने की घटना को लेकर अन्य स्थानीय ग्रामीणों पूछताछ जारी है।
वन पंचायत के सरपंच वीरेंद्र सिंह नेगी ने आग फैलने की सूचना वन क्षेत्राधिकारी को दी। सूचना प्राप्त होते ही वन क्षेत्राधिकारी प्रदीप गोड़े ने क्रू स्टेशन गैरसैण की टीम के साथ मौके पर पहुंचकर वनाग्नि को नियंत्रित किया। वहीं, झाड़ियों में आग जलाने वाले स्थानीय ग्रामीणों रेखा देवी एवं जीतराम ग्राम गडोली, पोस्ट ऑफिस गैरसैण, चमोली को प्रथम दृष्टिया शक के आधार पर रेंज कार्यालय गैरसैंण लाया गया। इस संबंध में वन क्षेत्राधिकारी प्रदीप गोड़े ने दोनों ग्रामीणों से गहन पूछताछ की। पूछताछ के दौरान दोनों ग्रामीणों से नाप भूमि पर आग जलाने की पुष्टि की गई। ग्रामीणों ने बताया कि उनके द्वारा अपनी नाप भूमि पर झाड़ियों आग लगाई गई थी, लेकिन आग को तुरंत बुझा दिया गया था। साथ ही उन्होंने सिविल जंगलों में आग ना लगाने की बात भी कही। वन विभाग की ओर से जंगल में आग लगने की घटना को लेकर अन्य स्थानीय ग्रामीणों पूछताछ जारी है।




