त्रिवेणी घाट पर धूमधाम से मनाया छठ महोत्सव
छठ का व्रत सबसे कठिन व्रतों में से एक : प्रतीक कालिया

रिपोर्ट : शिवम सक्सेना
ऋषिकेश। त्रिवेणी घाट पर सार्वजनिक छठ पूजन समिति ने 31वें छठ पूजा महोत्सव का भव्य आयोजन किया। इसमें कलाकारों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
सोमवार को छठ महापर्व के अवसर पर त्रिवेणी घाट पर हज़ारों की संख्या में पूर्वांचल समाज के लोगो ने सूर्यास्त के समय विधि-विधान से छठ मैया की पूजा अर्चना कर मां गंगा के आंचल में भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। इसके पश्चात सार्वजनिक छठ पूजन समिति द्वारा आयोजित 31वें छठ पूजा महोत्सव में विभिन्न कलाकारों के द्वारा पूर्वांचल के संगीत एवं नृत्य प्रस्तुत किए गए। जिसमें हजारों की संख्या में पूर्वांचल समाज के लोग कार्यक्रम का लुफ्त उठाने के लिए पहुंचे। कार्यक्रम का शुभारंभ हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, नगर निगम में मेयर शंभू पासवान, भाजपा जिला महामंत्री प्रतीक कालिया एवं अन्य नेतागण और गणमान्य की उपस्थिति में किया गया। भाजपा जिला महामंत्री एवं नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के महामंत्री प्रतीक कालिया ने कहा कि समस्त देशवासियों को छठ महापर्व की शुभकामनाएं। छठ महापर्व पूर्वांचल समाज के लोगों के लिए विशेष महत्व रखता है। छठ का व्रत सबसे कठिन व्रतों में से एक है। इस व्रत को धारण करने वाली समस्त माताओं बहनों को मेरा प्रणाम है। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, नगर निगम मेयर शंभू पासवान, भाजपा जिला महामंत्री प्रतीक कालिया, समिति के अध्यक्ष राम कृपाल गौतम, देहरादून के पूर्व मेयर सुनील उनियाल गामा, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल, नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष ललित मोहन मिश्रा, कार्यक्रम के संचालक प्रदीप दुबे, दीनदयाल राजभर समेत अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।




