उत्तराखंडलेटेस्ट खबरें

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की नव कार्यकारिणी का गठन

अधिवक्ता दीपक अंथवाल बने महानगर अध्यक्ष

रिपोर्ट : शिवम सक्सेना

ऋषिकेश। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत उत्तराखंड प्रांत के तत्वाधान में ऋषिकेश में एक बैठक आहूत की गई। इसमें ऋषिकेश महानगर की कार्यकारिणी का गठन किया गया।

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत उत्तराखंड के प्रांत अध्यक्ष विनोद नौटियाल ने महानगर कार्यकारिणी का गठन करते हुए अधिवक्ता दीपक अंथवाल को महानगर अध्यक्ष, आशीष भंडारी को उपाध्यक्ष, अजय कुमार को सचिव एवं हिमांशु नौटियाल को संगठन मंत्री बनाया गया। प्रांत अध्यक्ष एवं प्रांत कार्यकारी सदस्यों ने नवगठित ऋषिकेश महानगर कार्यकारिणी को बधाई देकर संगठन को मजबूती प्रदान करते हुए ग्राहकों से संबंधित समस्याओं का निराकरण करने हेतु अहम सुझाव प्रस्तुत किए। प्रांत अध्यक्ष विनोद नौटियाल ने कहा कि आगामी माह में प्रांत का अभ्यास एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसमें ऋषिकेश महानगर के दायित्व ऑन नवगठित कार्यकारिणी एवं नए सदस्यों की भूमिका अहम रहेगी। इस अभ्यास वर्ग में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत उत्तराखंड प्रांत के सभी जिला कार्यकारिणियों के सदस्यों को शामिल होना भी प्रस्तावित है। कार्यक्रम में प्रांत संगठन मंत्री डॉ मनोज रावत, प्रांत विधि आयाम प्रमुख श्री अमित भट्ट और प्रांत कोषाध्यक्ष कैलाश बहुगुणा शामिल हुए। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ऋषिकेश की नव गठित कार्यकारिणी कार्यक्रम में अमित सागर, राजू यादव, अभिषेक, ज्योति उनियाल, संजय चौधरी, अरविंद रावत, शोएब आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button