सरदार पटेल की जयंती पर निकाली रन फॉर यूनिटी रैली
रैली में राष्ट्रीय एकता और अखंडता का दिया संदेश

रिपोर्ट : शिवम सक्सेना
ऋषिकेश। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर नगर में रन फॉर यूनिटी रैली निकाली गई। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक प्रेमचंद अग्रवाल, मेयर शंभू पासवान, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र तडियाल, जिला महामंत्री प्रतीक कालिया ने हरी झंडी दिखाकर किया।
शुक्रवार को सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर आयोजित रन फॉर यूनिटी रैली में छात्र- छात्राओं, सामाजिक संस्थाओं, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। रैली श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज से शुरू होकर तिलक रोड, नगर निगम कार्यालय और मुख्य बाजारों में निकाली गई। जिसका समापन वापस श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज लाकर किया गया। रन फॉर यूनिटी रैली के माध्यम से नगर में राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश दिया गया। संपूर्ण रैली मार्ग में “भारत माता की जय” और “एकता अमर रहे” के जयघोष गूंजते रहे। रैली के समापन पर प्रतिभागियों ने एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ ली। इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री प्रतीक कालिया द्वारा छात्रों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
पूर्व कैबिनेट मंत्री व विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि “सरदार वल्लभभाई पटेल ने भारत की रियासतों को जोड़कर जिस अखंड राष्ट्र की नींव रखी, वह आज भी हमें एकता की प्रेरणा देता है। हमें उनके आदर्शों पर चलकर मजबूत और संगठित भारत का निर्माण करना चाहिए।
नगर निगम मेयर शंभू पासवान ने कहा कि “रन फॉर यूनिटी केवल दौड़ नहीं, बल्कि यह एक संदेश है कि भारत की असली शक्ति उसकी विविधता में निहित एकता है।
उत्तराखंड महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने कहा कि “सरदार पटेल की तरह हमें भी समाज के हर वर्ग को साथ लेकर आगे बढ़ना होगा। जब हर नागरिक एकजुट होगा, तभी राष्ट्र सशक्त होगा।
भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र तडियाल ने कहा कि “सरदार पटेल का जीवन हमें समर्पण, अनुशासन और राष्ट्रप्रेम की सीख देता है। आज की रैली उसी भावना को जीवंत कर रही है।
कार्यक्रम का संचालन कर रहे जिला महामंत्री प्रतीक कालिया ने कहा कि “रन फॉर यूनिटी” का उद्देश्य देश में एकता, अखंडता और भाईचारे के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है।
रैली में जिला मीडिया प्रभारी मनीष छेत्री, पूर्व कार्यक्रम संयोजक संपूर्ण रावत, अरविंद नेगी, संदीप गुप्ता, बृजेश शर्मा, चन्द्रभान पाल, कविता शाह, मनोज ध्यानी, सुरेंद्र सुमन, चमन पोखरियाल, जयंत शर्मा, देवदत्त शर्मा, सतीश सिंह, दिनेश सती, विकास तेवतिया, सुमन रावत, सीमा रानी, रुचि जैन, दीपक धमीजा, रवींद्र राणा, नितिन सक्सेना, निखिल बर्थवाल, शिवम टुटेजा, विवेक शर्मा आदि शामिल रहे।




