उत्तराखंड

कचौरा में शिवभक्ति का महासंगम: ब्रह्माकुमारी संस्थान की भव्य शोभायात्रा ने भक्ति और एकता का संदेश दिया

कचौरा (सिकन्दराराऊ)। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर कचौरा नगर शिवमय हो गया। ईश्वरी प्रजापति ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा आयोजित भव्य और दिव्य शिव शोभायात्रा ने नगरवासियों को श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर कर दिया।

शोभायात्रा का शुभारंभ जिला संयोजक भाजपा मुकेश चौहान ने हरी झंडी दिखाकर किया। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में आध्यात्मिक चेतना, संस्कार और एकता का भाव मजबूत होता है।

श्रीकृष्ण देवालय से प्रारंभ हुई यह शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों और बाजारों से होकर गुज़री। भगवान शिव की आकर्षक झांकी, भक्ति गीत और जयकारों के बीच पूरा नगर “हर-हर महादेव” के उद्घोष से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया।

ईश्वरी प्रजापति ब्रहनों के साथ सैकड़ों माता-बहनों और शिवभक्तों ने उत्साहपूर्वक इसमें भाग लिया। शोभायात्रा में पूजा शर्मा, पंकज गुप्ता, सोनू चौहान, प्रधान वीरेश राजपूत, डॉ. मुकेश, सुबोध गुप्ता, राहुल चौहान सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

शोभायात्रा ग्राम भ्रमण करते हुए ग्राम नगला सरदार पहुँची और अंत में बड़ा शिव मंदिर श्रीकृष्ण देवालय पर विधिवत पूजा-अर्चना के साथ सम्पन्न हुई। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर विश्व कल्याण की कामना की।

कार्यक्रम में सानू गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, सुधीर गुप्ता, पंकज शर्मा, आकाश गुप्ता, राजीव गुप्ता, बृजेश महेश्वरी, डॉ. अनिल महेश्वरी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। संपूर्ण आयोजन शांतिपूर्ण, अनुशासित और भक्तिमय वातावरण में सम्पन्न हुआ।

Related Articles

Back to top button