भाजपा महिला मोर्चा ने पश्चिम बंगाल की घटना को लेकर निकाला कैंडल मार्च
महिला डॉक्टर को न्याय दिलाने की उठाई मांग
ऋषिकेश। भाजपा महिला मोर्चा ने पश्चिम बंगाल में डॉक्टर मोमिता के साथ हुए दुराचार एवं दर्दनाक और निर्मम हत्या के खिलाफ कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान न्यायपालिका से महिला डॉक्टर को न्याय की मांग की।
इस घटना की घोर निन्दा करते हुए महिलाओं ने केंद्र सरकार से तत्काल पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी की सरकार को बर्खास्त करने की मांग भी उठाई। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कविता शाह ने कहा कि ममता सरकार ने हत्या के साक्ष्य को मिटने का भरसक प्रयास किया है, बंगाल सरकार अगर महिलाओं की सुरक्षा नहीं कर सकती है, तो उस सरकार को कुर्सी में बैठने का कोई अधिकार नहीं है। इसलिए ममता को अपने पद से स्वयं त्यागपत्र दे देना चाहिए। वहीं, कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष रविन्द्र राणा ने इस कुकृत घटना को लेकर कहा कि टीएमसी के गुंडों द्वारा अस्पताल में साक्ष्य मिटाने की मनसा से जो तोड़ फोड़ की गई है, उसकी निष्पक्ष जांच की जानी चाहिए। जिससे इस कृत्य में लिप्त दोषियों को सख्त से सख्त सजा मिल सके। कैंडल मार्च में मंडल अध्यक्ष माधवी गुप्ता, मंडल महामंत्री गुड्डी कालुड़ा, मोनिका गर्ग, निवेदिता सरकार, रीता गुप्ता, निशा जाटव, उषा जोशी, अनीता तिवारी, आशा शुक्ला, रुचि जैन, जानी कौशिक, रीता जाटव, जिला महामंत्री दीपक धमीजा, जिला उपाध्यक्ष मनोज ध्यानी, मंडल अध्यक्ष सुमित पंवार, कपिल गुप्ता, पार्षद शिव कुमार गौतम, दिनेश पायल, जयंत शर्मा, शंभू पासवान, चंद्रेश्वर यादव, संजीव पाल, राधे श्याम जाटव, दीपक बिष्ट आदि शामिल रहे।




