उत्तराखंडलेटेस्ट खबरेंशिक्षा

श्रीदेव सुमन विवि में सुंदरकांड अध्याय व वित्तीय साक्षरता पर सेमिनार आयोजित

प्रतियोगिताओं में विजेता छात्रों को किया पुरस्कृत

ऋषिकेश। श्री देव सुमन विश्वविद्यालय के पंडित ललित मोहन शर्मा परिसर ऋषिकेश के वाणिज्य एवं प्रबंधन संकाय में रामचरितमानस के सुंदरकांड अध्याय में भगवान हनुमान के व्यक्तित्व एवं वित्तीय साक्षरता पर सेमिनार पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ निदेशक प्रो महाबीर सिंह रावत, विज्ञान संकायाध्यक्ष प्रो जी के ढ़ींगरा ने सयुंक्त रूप से माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया। इसमें वाणिज्य एवं प्रबंधन संकाय की संकायाध्यक्ष प्रो कंचन लता सिन्हा ने छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के साथ साथ शिक्षणेत्तर गतिविधियों में भी सदैव अग्रसर होने और जीवन का लक्ष्य निर्धारित करने की प्रेरणा दी। पूर्व परीक्षा नियंत्रक एवं वाणिज्य संकाय के प्रो वी पी श्रीवास्तव ने छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन करते हुए सर्वांगीण विकास पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि नियमित अध्यन और कड़ी मेहनत से किस प्रकार लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। साथ ही उन्होंने रामचरितमानस से व्यक्तित्व विकास के विभिन्न आयामों पर छात्रों का मार्गदर्शन किया भी किया। वाणिज्य संकाय के शोधार्थी सौम्या कौशिक ने रामचरितमानस के सुंदरकांड अध्याय में भगवान हनुमान के व्यक्तित्व पर पॉवरपॉइन्ट प्रस्तुति दी एवं शोधार्थी अमित कुमार गांधी ने वित्तीय साक्षरता पर व्याख्यान प्रस्तुत कर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया।

इस दौरान प्रो वी के गुप्ता के संयोजकत्व में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। प्रोद्योगिकी पर निर्भरता छात्रों के लिए आवश्यकता या अनिवार्यता(पक्ष या विपक्ष) विषय पर आयोजित वाद- विवाद प्रतियोगता में मयंक कालरा(बी कॉम षष्ठम) ने प्रथम, समीक्षा उपाध्याय(एम कॉम चतुर्थ) ने द्वितीय, एवं मान्या राजपाल(एम कॉम द्वितीय) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। डिजिटल पोस्टर मेकिंग (विषय- विकसित भारत अभियान 2047) में प्रथम स्थान अंशिका सैनी(बी बी ए), द्वितीय स्थान सिमरन आहूजा(बी कॉम षष्ठम) और विवेक कुमार ओझा(बी बी ए द्वितीय) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं कॉमर्स क्विज प्रतियोगिता में एम कॉम चतुर्थ की सृष्टि जोशी एवं मानवी मैठाणी ने प्रथम, पूनम पैन्युली(एम कॉम चतुर्थ) ने द्वितीय व अंशिका सैनी (बी बी ए द्वितीय), विनायक जगूड़ी(एम कॉम द्वितीय) ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।

तत्क्षण प्रतियोगिता में एम कॉम चतुर्थ सेमेस्टर से समीक्षा उपाध्याय ने प्रथम, मानवी मैठाणी ने द्वितीय और श्रुति कर्णवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इन सभी विद्यार्थिओं को पुरस्कृत किया गया और परिसर निदेशक महोदय ने सभी छात्र-छात्राओं को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं भी दी। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका विभागाध्यक्ष गणित प्रो अनीता तोमर, विभागाध्यक्ष शिक्षाशास्त्र डॉ अटल बिहारी त्रिपाठी एवं विभागाध्यक्ष संस्कृत प्रो पूनम पाठक ने निभाई। इसके लिए वाणिज्य परिषद के पदाधिकारिओं एवं कार्यकारिणी सदस्यों को पुरुस्कृत किया गया। जिसमें एम कॉम चतुर्थ सेमेस्टर की छात्रा समीक्षा उपाध्याय अध्यक्ष, एम कॉम द्वितीय सेमेस्टर का छात्र विनायक जगूड़ी उपाध्यक्ष, बी कॉम षष्ठम सेमेस्टर से गुंजन सचिव, एवं बी कॉम द्वितीय सेमस्टर के छात्र वंश को कोषाध्यक्ष चुना गया।

त्रयमबक फाउंडेशन देहरादून से एम कॉम की छात्रा समीक्षा उपाध्याय, अनन्या, आकांक्षा ने डिजिटल मार्केटिंग में इंटर्नशिप की। इस दौरान छात्राओं ने फीडबैक शेयर कर छात्रों को इंटर्नशिप करने के प्रति जागरूक किया। कार्यकारिणी सदस्यों में अभय वर्मा(एम कॉम चतुर्थ), श्रुति कर्णवाल(एम कॉम चतुर्थ), तुषार कुमार(बी कॉम षष्ठम), सिमरन आहूजा(बी कॉम षष्ठम), वेदांत रामपाल(बी कॉम द्वितीय) एवं संजू(बी बी ए द्वितीय) को पुरस्कृत किया गया। वाणिज्य संकाय के प्रो वी पी श्रीवास्तव, प्रो वी एन गुप्ता, प्रो वी के गुप्ता (संयोजक), प्रो सी एस नेगी(परीक्षा नियंत्रक), प्रो धर्मेंद्र कुमार, डॉ नीतिका अग्रवाल(सह -संयोजिका एवं संचालिका), डॉ रीता,डॉ उर्वशी, डॉ गौरव रावत, डॉ लता पांडे, शिवांगी भाटिया एवं शोधार्थियों के सहयोग से परिषद के पुरुस्कार वितरण समारोह का सफल समापन किया गया। कार्यक्रम के सफल समापन के लिए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो एन के जोशी ने सभी को शुभकामनायें प्रेषित की। इस मौके पर प्रो पी के सिंह, प्रो अनीता तोमर, प्रो संगीता मिश्रा, प्रोअरुणा सूत्रधार, प्रो हेमलता मिश्रा, डॉ अटल बिहारी त्रिपाठी, डॉ गौरव वार्ष्णेय, डॉ वंदना भंडारी, डॉ बीना रायाल, डॉ हिमानी नौटीयाल, डॉ अर्जुन सिंह, डॉ केदार सिंह बिष्ट मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button