उत्तराखंडलेटेस्ट खबरें

स्वामी चिदानंद ने दीपोत्सव समारोह में किया सहभाग

दीपोत्सव अज्ञानता के अंधकार को दूर करने का प्रतीक : स्वामी चिदानंद

नई दिल्ली। दिल्ली विकास प्राधिकरण वासुदेव घाट में आयोजित दीपोत्सव समारोह में परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती एवं दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने सहभाग किया।

कार्यक्रम में तीन लाख, इक्कावन हजार दीप प्रज्वलित किए गए, जिससे पूरा क्षेत्र दिव्य प्रकाश से आलोकित हो उठा। इसमें लेजर शो एवं ड्रोन शो मुख्य आकर्षण के केन्द्र रहा। इस भव्य दीपोत्सव का आयोजन दिल्ली अग्रोहा विकास ट्रस्ट द्वारा किया गया। इस अवसर पर दिल्ली के उपराज्यपाल ने कहा कि दीपोत्सव का यह पर्व हमें यह सिखाता है कि हमें समाज में एकजुटता और सद्भावना को बढ़ावा देना होगा। दीप प्रज्वलित करना केवल एक धार्मिक कार्य नहीं है, बल्कि यह हमारे जीवन में सकारात्मकता और ऊर्जा का संचार करता है।

स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने कहा कि दीपोत्सव केवल प्रकाश का पर्व नहीं है, बल्कि यह अज्ञानता के अंधकार को ज्ञान के प्रकाश से दूर करने का प्रतीक है। जब हम दीप जलाते हैं, तो हम अपने जीवन में सकारात्मकता, प्रेम और शांति का स्वागत करते हैं। दीपोत्सव की यह परंपरा हमें हमारी सांस्कृतिक धरोहर की याद दिलाती है और हमें इसे सहेजने की प्रेरणा देती है। स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने कहा कि यमुना केवल एक नदी नहीं है, बल्कि यह हमारी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक धरोहर का एक महत्वपूर्ण अंग है। हमें इसे सहेजने और स्वच्छ रखने के लिए अपने प्रयासों को दोगुना करना होगा। उन्होंने उपस्थित लोगों को संकल्प कराया कि वह यमुना की स्वच्छता और संरक्षण के लिए मिलकर कार्य करें।

इस भव्य कार्यक्रम के लिए स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने सभी आयोजकों, प्रतिभागियों और उपस्थित लोगों का धन्यवाद किया और आयोजन को सफल बनाने के लिए उनकी सराहना की। कार्यक्रम को सफल बनाने में डीडीए के उपाध्यक्ष विजय कुमार, प्रधान संजय सिंघल, महामंत्री व पूर्व निगम पार्षद् सुमन कुमार गुप्ता, नंदकिशोर अग्रवाल, अध्यक्ष दिल्ली अग्रोहा विकास ट्रस्ट, बड़ी पंचायत वैश्य बीसे अग्रवाल, प्रमुख सचिव दिल्ली, राज्य सरकार, भारत सरकार एवं अग्रवाल परिवार के सदस्यों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के अंत में स्वामी चिदानंद ने दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना को परमार्थ निकेतन ऋषिकेश व कुम्भ मेला प्रयागराज में सहभाग हेतु आमंत्रित किया।

Related Articles

Back to top button