उत्तराखंडलेटेस्ट खबरें

SBI ने लोगो को डिजिटल धोखाधड़ी से कराया अवगत

सावधान एवं सतर्क रहने की सलाह दी

ऋषिकेश। नगर निगम सभागार में स्टेट बैंक ने डिजिटल अवेयरनेस कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें SBI चीफ मैनेजर देहरादून वीरेंद्र जोशी, रीजनल मैनेजर देहरादून राजेंद्र सिंह रावत और पल्लवी छावड़ा मैनेजर ऋषिकेश ने ऑनलाइन ठगी एवं डिजिटल अरेस्ट की जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि आजकल कई तरह के ऐप्स बनाकर लोगों को लूटा जा रहा है। कई बार तो रिश्तेदारों की आवाज आर्टिफिशियल इंटेलिजेंसी के द्वारा बनाकर भी ठगने का प्रयास किया जाता है, कुछ ऐसे इनविटेशन कार्ड और ऐप भी भेजे जाते हैं जिनको खोलने पर अकाउंट खाली हो जाते हैं, इस तरह की ऑनलाइन ठगी से बचने के लिए हमें फालतू के एप, इनविटेशन कार्ड एवं अंजान फोन नहीं उठाना चाहिए और ना ही किसी की बातों में आना चाहिए। इसके साथ किसी भी तरह के प्रलोभन से बचें, क्योंकि सबसे ज्यादा व्यक्ति प्रलोभन लालच के आधार पर इसमें फसता है। उन्होंने बताया कि डिजिटल ठगी करने वाले तरह-तरह के प्रलोभन देकर लाखों करोड़ों की बात करके सपने दिखाते हैं और व्यक्ति को धीरे-धीरे अपने चंगुल में फंसा कर लूटकर बर्बाद कर देते हैं। ऐसे हजारों मामले अब तक हो चुके हैं, इसके लिए सभी को सावधान और सचेत रहने की आवश्यकता है। कार्यक्रम में बृजमोहन मनुडी, सतीश नौनी, देवेंद्र नेगी, हरीश कुमार, सुभाष चंद्र, महेश चिटकारिया, जयराम झा, मंजू सक्सेना, संदीप मल्होत्रा, मनीष सेमवाल, अतुल कुमार, रंजन अंथवाल आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button