तीर्थंनगरी में धूमधाम से मनाया जाएगा बसंतोत्सव
02 फ़रवरी को निकलेगी भगवान भरत की शोभायात्रा
ऋषिकेश। श्री भरत मंदिर में बसंत उत्सव समिति ने छह दिवसीय बसंतोत्सव कार्यक्रमों को लेकर बैठक की। इसमें समिति के सदस्यों के साथ विचार विमर्श कर कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई।
बसंत उत्सव समिति के संयोजक दीप शर्मा ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बसंत उत्सव समिति के द्वारा बसंतोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। बसंतोत्सव कार्यक्रम 30 जनवरी से 4 फरवरी तक श्री भरत मंदिर में आयोजित किया जाएगा। छह दिवसीय कार्यक्रमों में मुख्य रूप से साइकिल रेस, मटकी फोड़ प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम, सामूहिक विवाह, दंगल, कवि सम्मेलन और रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। साथ ही 02 फरवरी को बसंत पंचमी के दिन नगर में भगवान भरत की शोभायात्रा निकाली जाएगी।
उन्होंने बताया कि 30 जनवरी को सुबह 07 बजे झंडा चौक ऋषिकेश पर ध्वजारोहण के साथ बसंत उत्सव का आगाज होगा। उसके बाद स्व. रामबाबू स्मृति साइकिल दौड़ तथा विद्यालय छात्र-छात्राओं के कार्यक्रम और संस्कृत विद्यालय के खेल को होंगे। शाम को समन्वय संस्था के द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। 31 जनवरी 2025 को विद्यालय स्तर पर और बाहरी स्तर पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही शाम को गढ़वाली सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा। जिसमें लोक गायक प्रीतम बर्थवाण गढ़वाली गीतों की छठा बिखेरेंगे। 01 फरवरी 2025 को सुबह 8:30 बजे स्व. महंत अशोक प्रपन्न शर्मा की स्मृति में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। दोपहर छात्र-छात्राओं की कला प्रतियोगिता और शाम को 06 बजे भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। 02 फरवरी को दोपहर 01 बजे हृषिकेश नारायण श्री भरत महाराज की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी और 3:30 पर बेबी शो का आयोजन किया जाएगा। साथ ही शाम 06 बजे नंदिनी फाउंडेशन के द्वारा जरूरतमंद कन्याओं का सामूहिक विवाह कराया जाएगा। 03 फरवरी को श्री भरत नारायण महाराज के भव्य भंडारे का आयोजन होगा और 02 बजे दंगल प्रतियोगिता का उद्घाटन किया जाएगा। 04 फरवरी को शाम 05 बजे दंगल प्रतियोगिता का समापन किया जाएगा और रात 7:30 बजे कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।
बैठक में महंत वत्सल प्रपन्नाचार्य महाराज, हर्षवर्धन शर्मा, संयोजक दीप शर्मा, सहसंयोजक वरुण शर्मा, सचिव विनय उनियाल, जयेंद्र रमोला, श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य यमुना प्रसाद त्रिपाठी, एसबीएम पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य के एल दीक्षित, राकेश सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य डीबीपीएस रावत, जबर सिंह रौतेला, प्यारेलाल जुगराण, महंत रवि शास्त्री, रामकृपाल गौतम, धीरज चतरथ, महेंद्र खन्ना, जयप्रकाश नारायण, सुरेंद्र दत्त भट्ट, चंद्र मोहन नारंग, गोविंद सिंह रावत, लेफ्टिनेंट लखविंदर सिंह, संजीव कुमार, विनोद कोठियाल, ओम प्रकाश जुनेजा, सुनील दत्त थपलियाल, आरपी भारद्वाज, रंजन अंथवाल, विवेक शर्मा, प्रवीन रावत आदि मौजूद रहे।




