उत्तराखंडलेटेस्ट खबरें

कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल ने सीएम धामी को सौंपा इस्तीफा

मीडिया के सामने भावुक हुए मंत्री अग्रवाल

देहरादून। कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल के विधानसभा सदन में विवादित बयान का मामला राज्य में तूल पकड़ने लगा था। उनके बयान से आक्रोशित होकर गढ़वाली समाज के लोग सड़कों पर लगातार आंदोलन कर रहे थे। साथ ही कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल के इस्तीफे की मांग कर रहे थे।

जिसके बाद कैबिनेट मंत्री प्रेमंचंद अग्रवाल ने मंत्रिमंडल से अपने इस्तीफे को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया। उन्होंने मीडिया के सामने भावुक होकर अपनी व्यथा जाहिर की। मंत्री अग्रवाल ने कहा कि उन्होंने उत्तराखंड आंदोलन में अपना पूरा योगदान दिया है। सच्चा उत्तराखंड आंदोलनकारी होने के बावजूद भी उन्हें टारगेट किया गया है। उनकी बात को गलत तरीके से पेश किया गया। मेरे भाव बिल्कुल गलत नहीं थे। गाली वाला शब्द भी उनके वक्तव्य से पहले का है। जो पहाड़ और मैदान किसी के लिए नहीं था। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों द्वारा सोशल मीडिया ऐसा माहौल बनाया जा रहा है, जिससे साबित करना पड़ रहा है कि हमने भी प्रदेश के लिए योगदान दिया है। इस माहौल से बहुत आहत हूं, इसलिए मुझे इस्तीफा देना पड़ रहा है। इसके उपरांत मंत्री अग्रवाल ने सीएम आवास पहुंचकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अपना इस्तीफा दिया।

Related Articles

Back to top button