उत्तराखंडक्राइमलेटेस्ट खबरें

तपोवन में युवक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

दो अज्ञात लोगो ने घटना को दिया अंजाम

ऋषिकेश। मुनिकीरेती क्षेत्र में दो अज्ञात लोगों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद थाना लक्ष्मण झूला क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटना स्थल पर जाकर छानबीन शुरू कर दी।

मुनिकीरेती पुलिस के अनुसार लक्ष्मण झूला के डेक्कन वैली अपार्टमेंट में रहने वाले एक युवक को करीब 11 बजे दो अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। गोली लगने से युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में पुलिस ने परिवार जन और आसपास के लोगो से पूछताछ भी की। वहीं पुलिस के द्वारा अज्ञात लोगो की पहचान के लिए घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी को भी खंगाला गया है। मृतक की पहचान नितिन देव निवासी नोएडा उत्तरप्रदेश के रूप में हुई है।

सूत्रों के अनुसार मृतक नितिन देव कुछ वर्षों से ऋषिकेश में होटल का व्यापार चला रहा था। मृतक नितिन देव के डेक्कन वैली अपार्टमेंट में दो से तीन फ्लैट थे। जिसमें वह रात्रि के समय विश्राम करने आता था।

Related Articles

Back to top button