उत्तराखंडलेटेस्ट खबरें

चंद्रभागा पुल के समीप कांवड़िए की चलती बाइक में लगी आग, मचा ह्ड़कंप

स्थानीय लोगों व पुलिस ने मिलकर पाया आग पर काबू

ऋषिकेश। चंद्रभागा पुल के पास रोहतक हरियाणा से नीलकंठ जा रहे कावड़िया की चलती बाइक में अचानक आग लग गई। आग लगने से कावड़ियों के बीच हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल पानी डालकर बाइक पर लगी आग को काबू पाया।

सोमवार की दोपहर चंद्रभागा पुल के निकट कावड़िया की चलती बाइक में आग लगने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर नीलकंठ जा रहे कावड़ियों को सकुशल एक किनारे से रवाना किया। इस दौरान बाइक से उठती आग की लपटों को देखकर कांवड़ियों में हड़कंप मचा रहा। स्थानीय लोगों की मदद से पानी डालकर आग को भी बुझाया। एसएसआई उत्तम रमोला ने बताया कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की संभावना लग रही है। बाइक सवार की पहचान अजय कुमार निवासी रोहतक हरियाणा के रूप में हुई है। इस मदद के लिए कावड़िया ने उत्तराखंड की मित्र पुलिस का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button