उत्तराखंडपर्यावरणलेटेस्ट खबरें

योगनगरी रेलवे स्टेशन पर एक वृक्ष मां के नाम कार्यक्रम आयोजित, लोकसभा सांसद व नि मेयर समेत संतों ने किया वृक्षारोपण

पीएम का मां के नाम वृक्ष लगाने का आवाहन होगा सिद्ध : त्रिवेंद्र

ऋषिकेश। लोकपर्व हरेला के अवसर पर योग नगरी रेलवे स्टेशन (YNR) में आयोजित एक वृक्ष मां के नाम कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री व हरिद्वार लोकसभा सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत, नि महापौर अनिता मंमगाई, महामंडलेश्वर ईश्वर दास महाराज एवं अन्य संतो ने सयुंक्त रूप से रोपे जाने वाले पौधों की पूजा अर्चना कर वृक्षारोपण किया गया।

इस अवसर पर हरिद्वार लोकसभा सांसद त्रिवेन्द्र रावत ने कहा कि हमें पर्यावरण को बचाने के लिए गंभीरता से उपाय करने होंगे। इसके लिए सभी को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने होंगे। इसके साथ रोपे गए वृक्षों का संरक्षण करना होगा, ज़ब तक पौधा वृक्ष बनकर तैयार न हो जाए। तभी यह वृक्ष पृथ्वी को हवा दे पाएगा। उन्होंने कहा कि अपने मुख्यमंत्री के कार्यकाल में व्यापक रूप से प्रदेश स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए थे।उनके 20 जून 2020 को कोशी एवं रिस्पना के पुनर्जीवीकरण के लिये किये गये वृक्षारोपण का लाभ जमीन पर दिखने लगा है। कहा कि वृक्षारोपण पर्यावरण संरक्षण के साथ ही जल श्रोतों के सम्वर्धन एवं संरक्षण में भी मददगार रहता है।

रावत ने कहा कि आज इस तरीके से मौसम में बदलाव हो रहा है उससे आने वाले समय के लिए हमें पर्यावरण के लिए काम करना होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक एक वृक्ष माँ के नाम लगाने का जो आह्वान किया है । वह वाकई बहुत कारगर सिद्ध होगा आने वाले समय में पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन में जिस भावना से माँ को उन्होंने जोड़ा है वह वाकई काबिले तारीफ है। हमें उसको फोलो करना है। इस अवसर पर महामंडलेश्वर इश्वर दास महाराज ने कहा हमारे धर्म में वनस्पति, सम्पूर्ण प्रकर्ति की पूजा करने की परम्परा है। हमारा धर्म प्रकर्ति से जुड़ा हुआ है। आपने देखा होगा जो भी शुभ कार्य करते हैं प्रकर्ति से ही कुछ न कुछ लेते हैं और धरती को समर्पित करते हैं।इसलिए पर्यावरण बचाने के लिए हमें काम करना होगा। हर ब्यक्ति को करना होगा। तभी हम इस धरा को बचा पायेंगे।

नि. महापौर अनिता ममगाईं की अध्यक्षता में आयोजित हुए इस कार्यक्रम में उन्हूने सभी से आह्वान किया एक पेड़ जरुर लगाएं माँ के नाम उसको संरक्षित भी करें। वहां आये हुए सभी लोगों का उन्होंने धन्यवाद किया। इस अवसर पर ईश्वर दास, अशुतोष महाराज, महंत रवि प्रपन्नाचार्य, करूणाशरण, अखंडानंद सरस्वती, कार्यक्रम संयोजक रोमा सहगल,संजीव चौहान, कृष्ण कुमार सिंघल, हर्ष व्यास, विजय बड़ौनी, विपिन पंत, शीलेंद्र रस्तोगी, राजकुमारि जुगरान जी, पवन शर्मा, गौरव कैंथोला, प्रताप सिंह राणा, नरेंद्र सिंह रावत, किशन नेगी, विजय बिष्ट, लक्ष्मी गुरंग, चंद्रभान पाल, गौरव सहगल, अमित कुमार टिंकू, कमलेश जैन, प्रमिला त्रिवेणी, अनीता रैना, सुभाष ठठेरा, शैला रानी राजभर, राजाराम राजभर, पंकज शर्मा, राजेश गौतम, विनय बलोधी, रामकिशन अग्रवाल, गोविन्द अग्रवाल, रिंकी राणा, राजेंद्र प्रेम सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button