उत्तराखंडलेटेस्ट खबरेंशिक्षा

अभाविप ने विवि की समस्याओं को लेकर दिया ज्ञापन

कुलपति से समस्याओं के जल्द निराकरण की मांग

ऋषिकेश। श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय ऋषिकेश परिसर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रों ने विभिन्न समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर निदेशक के माध्यम से कुलपति को ज्ञापन भेजा।

ज्ञापन में बताया कि विश्व विद्यालय परिसर की समस्त कक्षाओ में वाइट बोर्ड, पंखे, विद्युत उपकरण का सुधारीकरण, स्मार्ट क्लास के लिए फ्री WIFI एवं परिसर में चेंजिंग रूम, कंप्यूटर लैब, साफ सफाई, पर्याप्त कोर्स की पुस्तकें, पानी की टंकी, कैंटीन, महिला छात्रावास जैसी अनेक समस्याओं का अभाव है। जिसके चलते विश्वविद्यालय के छात्रों को अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसलिए जल्द इन सभी समस्याओं का निराकरण करना आवश्यक है। ज्ञापन देने वालों में अभाविप की जिला संघटन मंत्री अंजलि चौहान, नगर मंत्री ऋषभ, नेहा, मयंक, रेखा, अनिशा, आदि छात्र शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button