उत्तराखंडराजनीतिलेटेस्ट खबरें

भाजपा के सभी मोर्चो ने सदस्यता अभियान को लेकर कसी कमर

प्रत्येक कार्यकर्ता को सदस्य बनाकर नया कीर्तिमान होगा स्थापित : बंसल

ऋषिकेश। भाजपा मंडल ऋषिकेश द्वारा मंडल अध्यक्ष सुमित पंवार की अध्यक्षता में सभी मोर्चो का सदस्यता अभियान चलाया गया। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद नरेश बंसल द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में कार्यकर्ता को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने कहा कि भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता को सदस्यता अभियान से जुड़ना है और अधिक से अधिक सदस्य जोड़कर हमें एक नया कीर्तिमान बनाना है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रविंद्र राणा और सदस्यता अभियान के जिला सहसंयोजक गणेश रावत के द्वारा सभी मोर्चो से घर घर जाकर सदस्यता अभियान को गतिशील करने का आवाहन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मंडल अध्यक्ष सुमित पंवार ने कहा कि इस बार हम भाजपा की सदस्यता अभियान में एक ऐसा कीर्तिमान स्थापित करेंगे, जो मील का पत्थर साबित हो। उन्होंने कहा कि हमें आमजन को भाजपा की रीति और नीतियों से जोड़ना है, तभी एक विकसित राष्ट्र का सपना पूरा हो सकता है। इस मौके पर मंडल सदस्यता अभियान के संयोजक चंदेश्वर यादव, सहसंयोजक माधवी गुप्ता, मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा संजीव पाल, मंडल महामंत्री नितिन सक्सेना, पवन शर्मा, अनुसूचित मोर्चा के अध्यक्ष राधेश्याम जाटव, ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष किशन मंडल, युवा मोर्चा अध्यक्ष जगवार सिंह, किसान मोर्चा अध्यक्ष मनीष बनवाल, अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष मनोज जैन, युवा मोर्चा के महामंत्री अभिनव पाल, रीता गुप्ता,गुड्डी कलूड़ा, आशा शुक्ला, रीना मंडल, महेंद्र यादव, सुभाष ठटेरा, सुधा असवाल, बिट्टू, शशि मिश्रा, राजेश, अंकुर आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button