उत्तराखंडक्राइमलेटेस्ट खबरें

अमीन की मौत का खुलासा

पुलिस ने युवक को भेजा जेल

देहरादून। पुलिस ने नरेंद्रनगर में तैनात अमीन कमलेश्वर भट्ट की हत्या के राज का खुलासा कर दिया है। आरोप में नेपाली मूल के एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। कमलेश्वर का शव चद्रभागा नदी में लहूलुहान हाताल में मिला था।

मुनिकीरेती पुलिस के मुताबिक 16 अप्रैल की सुबह चंद्रभागा नदी में पानी की टंकी के पास एक व्यक्ति का शव पड़े होने की सूचना मिली थी। पत्थर से कुचले शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। मृतक की पहचान कमलेश्वर भट्ट (52) निवासी ढालवाला के रूप में हुई थी। जो कि नरेंद्रनगर में अमीन के पद पर तैनात था। घटना के दिन मृतक शाम छह बजे घर से निकला था। जिसका एक दिन बाद चंद्रभागा नदी में लहूलुहान शव मिला।

जिसके बाद एसएसपी टिहरी आयुष अग्रवाल के निर्देश पर पुलिस और एसओजी ने हत्याकांड की तफ्तीश शुरू की। आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगालने के बाद आरोपी एक पैर पर मृतक की सैंडिल पहने दिखा। जिसके आधार पर हत्यारोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी की पहचान विकास उर्फ विको (19) पुत्र मिलन निवासी डवांगपुर पोस्ट नउ थाना घोराई जिला डांग आंचल, हाल निवासी श्रीदेव सुमन मार्ग ढालवाला के तौर पर हुंई है। जो कि ढालवाला में अपने फूफा विजय थापा रहता था। विजय थापा घटना के बाद नेपाल चला गया।

पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने बताया कि घटना वाले दिन मृतक और उसने साथ में शराब पी थी, उसके बाद दोनों में झगड़ा हो गया, गुस्से में पत्थर से मृतक का चेहरा कुचल कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी की निशादेही पर घटना के समय पहने कपडें, चप्पल व मृतक की एक सैंडल को बरामद किया है।

Related Articles

Back to top button