उत्तराखंडलेटेस्ट खबरें

उत्तराखंड के 665 स्कूलों की दशा सुधारने में जुटा आवादा फाउंडेशन

अब तक 42 स्कूलों में वर्चुअल क्लास का संचालन

ऋषिकेश। उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्रों में अवादा फाउंडेशन शिक्षा की गुणवत्ता को सुधारने का काम कर रहा है। इसके लिए फाउंडेशन बजट भी अपने स्तर से जुटाने में लगा हुआ है।

अवादा फाउंडेशन उत्तराखंड के 665 स्कूलों की दशा सुधारने के साथ शिक्षा की गुणवत्ता को फाउंडेशन की डायरेक्टर रितु पटवारी ने अपने सदस्यों के साथ मिलकर बढ़ाया है। अवादा फाउंडेशन देश के 19 राज्यों में काम कर रहा है। फाउंडेशन का मुख्य उद्देश्य शिक्षा सशक्तिकरण पर्यावरण स्वास्थ्य और ग्रामीण इलाकों को सौर ऊर्जा के माध्यम से बिजली उपलब्ध कराना है।

इस संबंध में फाउंडेशन की डायरेक्टर रितु पटवारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जिसमें उन्होंने फाउंडेशन के क्रियाकलापों के बारे में जानकारी दी और अपने उद्देश्यों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि ऋषिकेश और आसपास के 12 सरकारी स्कूलों में अभी तक फर्नीचर की व्यवस्था फाउंडेशन करवा चुका है। उत्तराखंड के बॉर्डर वाले इलाकों के 42 स्कूलों में वर्चुअल क्लास के माध्यम से बच्चों को पढ़ाई कराई जा रही है। इसी के साथ बच्चों को कंपटीशन की तैयारी भी फाउंडेशन कराने में लगा है। अनगिनत स्कूलों में स्मार्ट टीवी स्मार्ट बोर्ड और ऑनलाइन पढ़ाई की व्यवस्था की गई है। 40 बच्चों को कमांडो की ट्रेनिंग भी दिलाई जा रही है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास भी जारी हैं। मध्य प्रदेश जम्मू एंड कश्मीर गुजरात और आसपास के तमाम राज्यों में फाउंडेशन अपने उद्देश्य के अनुसार मदद करने में लगा है। इसके अलावा फाउंडेशन ने 10 दिवस से स्पोर्ट्स ट्रेनिंग कैंप का आयोजन भी किया। जिसमें स्थानीय युवाओं को खेलों की ट्रेनिंग दी गई। जो खिलाड़ी खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के इच्छुक हुए उनके लिए बेहतर कोच की व्यवस्था भी बनाई गई। खेल से संबंधित सामग्री भी उपलब्ध कराई गई। उन्होंने बताया कि उनका फाउंडेशन चाहता है कि राज्य के कोने-कोने में बसे स्कूलों में शिक्षा के गुणवत्ता सुधरे और उनकी दशा में भी सुधार आए। यह फाउंडेशन एक कंपनी के सीएसआर फंड से संचालित होता है।

Related Articles

Back to top button