तेज रफ्तार कार से बाइक की भिड़ंत, युवक की मौत
युवक की मौत से परिवार में मचा कोहराम

हल्द्वानी। कोतवाली क्षेत्र के बरेली रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादस हुआ है। जिसमें 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर से घायल हुआ है।
बताया जा रहा है कि युवक ने पांच घंटे पहले ही एक नई बाइक खरीदी थी और नमाज पढ़ने के बाद दोस्त के साथ घूमने निकला था। तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जहां शनिवार शाम को इलाज के दौरान उसकी मौत हुई है। युवक की मौत से उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बनभूलपुरा के मलिक का बगीचा निवासी पिता फर्नीचर की दुकान चलाते हैं और उनका इकलौता बेटा कैफ घर पर रहकर अपने पिता का हाथ बटा रहा था, शुक्रवार को दोपहर चार बजे कैफ ने एक एजेंसी से नई बाइक खरीदी और घर वापस लौट आया। शाम को नमाज पढ़ने के बाद वह अपने दोस्त अयान के साथ बरेली रोड की ओर घूमने निकल पड़ा। रात करीब नौ बजे, बरेली रोड पर लक्ष्मी शिशु मंदिर के पास तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कैफ और उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान कैफे की हुई है। पुलिस ने बताया कि फिलहाल शव को हल्द्वानी मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।




