भाजपा प्रत्याशी हिमानी राणा ने डोर टू डोर किया जनसंपर्क, क्षेत्रवासियों का मिला समर्थन
हिमानी ने क्षेत्र में विकास कार्यों को दी प्राथमिकता
ऋषिकेश। नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक से भाजपा की उम्मीदवार हिमानी राणा ने क्षेत्र में डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के स्थानीय निवासियों से मिलकर समस्याओं और सुझावों को सुना।
उन्होंने लोगो को भविष्य में क्षेत्र की समृद्धि और विकास के लिए हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया। साथ ही वार्डों व गंगा घाटों में सफाई, जल आपूर्ति, सड़कों की मरम्मत और आवारा पशुओं जैसी अन्य समस्याओं के निस्तारण की बात कही। हिमानी राणा ने क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए लोगो से उनके पक्ष में वोट डालने की अपील की।
भाजपा प्रत्याशी हिमानी राणा ने कहा कि उन्हें क्षेत्रवासियों का भरपूर प्यार और समर्थन मिल रहा है। जिससे साफ नज़र आता है कि इस बार जनता अन्य दलों को नकारते हुए स्वर्गाश्रम जौंक में कमल का फूल खिलाने का काम जरूर करेगी। उन्होंने कहा कि हमारी ताकत क्षेत्र की जनता से है। उनका विश्वास और समर्थन हमें न केवल चुनौतियों का सामना करने की ऊर्जा देता है, बल्कि हमें और अधिक जिम्मेदारी से काम करने की प्रेरणा भी देता है। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी हिमानी राणा के साथ सैकड़ो की संख्या में समर्थक भी मौजूद रहे।




