उत्तराखंडलेटेस्ट खबरें

शहर की समस्याओं को लेकर नगर आयुक्त से मिले भाजपा जिलाध्यक्ष

समस्याओं का निराकरण करने का किया आग्रह

ऋषिकेश। भारतीय जनता पार्टी जिला ऋषिकेश के जिला अध्यक्ष रविंद्र राणा ने शहर की समस्याओं को लेकर नगर निगम ऋषिकेश के नगर आयुक्त से मुलाकात की।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में हर जगह जल जीवन मिशन के द्वारा पाइप डालने के कारण खुदाई की गई जिससे रास्ते में चलने वाले सभी लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ता हैl बरसात के समय जगह जगह पानी जमा हो जाने के कारण रास्ते अवरुद्ध हो रहे हैं। उन्होंने नगर आयुक्त से जल्द से जल्द समस्याओं का निराकरण करने का आग्रह किया। इस अवसर पर श्यामपुर मंडल अध्यक्ष दिनेश पयाल,रजनीश शर्मा,मनोज ध्यानी ,नीलम चमोली उपस्थित रहे l

Related Articles

Back to top button