भाजपा महिला मोर्चा ने हर घर तिरंगा के तहत शहीद स्मारक पर चलाया स्वच्छता अभियान
देश के वीर सपूत को किया नमन
ऋषिकेश। भाजपा महिला मोर्चा ऋषिकेश मंडल अध्यक्ष माधवी गुप्ता के नेतृत्व एवं प्रदेश व जिले की महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कविता शाह के निर्देशानुसार हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने शहीद स्मारक पर स्वच्छता अभियान चलाया।
मांगलवार को भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आयोजित हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत रेलवे रोड हरिश्चंद्र स्कूल के समीप कारगिल शहीद मनीष थापा के स्मारक पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसके साथ देश के वीर शहीद स्वर्गीय मनीष थापा की मूर्ति परमाल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि समर्पित की गई। इस दौरान शहीद मनीष थापा के नाम का एक छायादार वृक्ष भी लगाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महिला आयोग की अध्यक्षता कुसुम कंडवाल, राज्य आंदोलनकारी सरोज डिमर, जिलाध्यक्ष रविंद्र राणा, जिला उपाध्यक्ष दिनेश सती, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सुंदरी कंडवाल, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष जगावार, गोपाल सती, संजीव पाल, जिला सोशल मीडिया प्रभारी जयंत शर्मा, तिरंगा कार्यक्रम सहसंयोजक दीपक बिष्ट, ऋषिकेश मंडल मंत्री व पूर्व सभासद सीमा रानी, पूर्व मोर्चा मंडल अध्यक्ष उषा जोशी, जिला से सोशल मीडिया प्रभारी अनामिका अग्रवाल, युवा मोर्चा महामंत्री अभिनव पाल, महिला मोर्चा महामंत्री निवेदिता सरकार, गुड्डी कलूरा, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष आशा शुक्ला, सुधा असवाल, रीता गुप्ता, लक्ष्मी गुप्ता, रेखा चौबे, सरला अग्रवाल, रंजन अन्थवाल आदि उपस्थित रहे।




