भाजपा मंडल ने सदस्यता अभियान के अंतर्गत कार्यशाला की आयोजित
सदस्यता अभियान का उद्देश्य नए कार्यकर्ताओं को जोड़ना : डॉ अग्रवाल
ऋषिकेश। सरस्वती शिशु मंदिर में भाजपा ऋषिकेश मंडल ने सदस्यता अभियान 2024 को संगठन पर्व के रूप में मनाया। इसके अंतर्गत एक कार्यशाला का आयोजन भी किया गया। इसमें मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल एवं मुख्य वक्ता जिला मंत्री गणेश रावत उपस्थित रहे।
कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि इस समय हम 10 करोड़ से अधिक कार्यकर्ता पूरे भारतवर्ष में बनाकर एक कीर्तिमान स्थापित करेंगे। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान और नए कार्यकर्ताओं को जोड़ना और भाजपा की रीति नीति को प्रत्येक जन जन तक पहुंचना है। मंडल अध्यक्ष सुमित पंवार ने बताया कि अब 8800002024 नंबर पर मिस कॉल द्वारा ही सदस्यता हो जाएगी, इस नंबर का शुभारंभ पहले प्रधानमंत्री मोदी और उसके बाद प्रदेश स्तर पर प्रदेश अध्यक्ष इस नंबर को जारी करेंगे। जिसके बाद इस नंबर से सदस्यता अभियान शुरू हो जाएंगे। मुख्य वक्ता जिला महामंत्री गणेश रावत ने कहा कि सदस्यता अभियान में भाजपा विश्व की नंबर वन पार्टी है, जो अब तक भारतवर्ष में 18 करोड़ से अधिक सदस्य बना चुकी है और उत्तराखंड में अब तक 20 लाख से अधिक सदस्य बन चुके हैं। जिला अध्यक्ष रविंद्र राणा ने कहा 2024 में फिर से 18 वर्ष से अधिक उम्र के प्राथमिक सदस्य बनाये जाएंगे और फिर से एक कीर्तिमान स्थापित किया जाएगा। उसी व्यक्ति को पार्टी में जोड़ा जाए जो भाजपा की रीति नीति और भाजपा के संकल्प को जानता हो और मानता हो। उन्होंने कहा कि भाजपा का लक्ष्य 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का है और यूनिफॉर्म सिविल कोड के साथ-साथ एक राष्ट्र, एक चुनाव हमारा संकल्प है। कार्यशाला में जिला अध्यक्ष रविंद्र राणा, जिला उपाध्यक्ष मनोज ध्यानी, प्रतीक कालिया, कार्यक्रम संयोजक चंदेश्वर यादव सहसंयोजक संजीव पाल, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष माधवी गुप्ता, मंडल महामंत्री नितिन सक्सेना, पवन शर्मा, संजय शास्त्री, इंद्र कुमार गोदवानी, जगवार सिंह, अभिनव पाल, मंडल मंत्री सौरव गर्ग, सीमा रानी, प्रदीप कोहली, मीडिया प्रभारी रंजन अन्थवाल, पंजीकरण टीम में निवेदिता सरकार, गुड्डी कलूडा, रुचि जैन, आशा शुक्ला राजेश्वरी लेखवार, उषा मंडल सुशीला बिष्ट, राजेंद्र प्रेम सिंह बिष्ट, शिव कुमार गौतम, दीपक बिष्ट, राजू नरसिम्हा, एकांत गोयल, जितेंद्र पाल, सोनू प्रभाकर, संजीव सिलसवाल, अविनाश भारद्वाज, अनीता तिवारी, उषा जोशी, हिमानी कौशिक, आदि मौजूद रहे।




