भाजपा मंडल की सदस्यता अभियान कार्यशाला संपन्न
सभी सदस्य अपने-अपने बूथों में सदस्यता अभियान का करें समापन
ऋषिकेश। भाजपा जिला अध्यक्ष रविंद्र सिंह राणा के निर्देश पर रायवाला मिलन केंद्र में मंडल की सदस्यता अभियान 2024 की कार्यशाला संपन्न हुई। इसमें सभी सदस्यों को अपने-अपने बूथों में सदस्यता अभियान का समापन करने को कहा गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व राज्य मंत्री संदीप गुप्ता, विशिष्ट अतिथि भगवान सिंह पोखरियाल, ब्लॉक प्रमुख डोईवाला मुख्य वक्ता राजकुमार राज, जिला उपाध्यक्ष एवं सहसंयोजक(सगंठन पर्व) सदस्यता अभियान जिला समिति का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष शिवानी भट्ट ने की। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री सुरेंद्र सिंह बिष्ट एवं राखी भट्ट ने संयुक्त रूप से किया। कार्यशाला में सभी सदस्यों को अपने-अपने बूथ में सदस्यता अभियान संपन्न करने के लिए कहा गया। कार्यशाला को सकुशल संपन्न करने के लिए कार्यक्रम सह संयोजक राजकुमार राज एवं जिला उपाध्यक्ष सांगठनिक जिला ऋषिकेश ने सभी सदस्यों का आभार जताया।कार्यक्रम में मंडल की टीम के संयोजक सतपाल सैनी, सहसंयोजक शोभन सिंह कैंतूरा, महामंत्री आशीष जोशी के द्वारा पीपीटी को दिखाने का कार्य किया गया। कार्यक्रम में सभी प्रदेश, जिले, मंडल के पदाधिकारी मोर्चों के अध्यक्ष, महामंत्री, बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक शक्ति केंद्र प्रभारी, ब्लॉक प्रमुख, ग्राम प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।




