भाजपा संगठन ने चुनाव की रूपरेखा को लेकर की चर्चा
संगठन मजबूत करने को किया प्रेरित
ऋषिकेश। लाला जाती राम शिशु मंदिर आदर्श नगर में भाजपा के संगठनात्मक चुनाव 2024 के अंतर्गत ऋषिकेश मंडल में कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें प्रभारी राजकुमार राज के द्वारा संगठन के चुनाव की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई।
कार्यशाला का शुभारंभ संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस दौरान प्रभारी राजकुमार राज द्वारा संगठन के कार्यकर्ता और पदाधिकारी को जानकारी प्रदान की गई।साथ ही प्रत्येक बूथ स्तर पर भी संगठन को मजबूत करने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सुमित पवार ने कहा कि भाजपा में संगठन चुनाव के द्वारा और सर्वसम्मति से चुनाव कराए जाएंगे। पार्टी की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए निरंतर हम प्रयासरत हैं और हमेशा रहेंगे। सबसे ऊपर और सबसे अधिक महत्व पार्टी की एकता और अखंडता का है, जिसे बनाए रखना प्रत्येक पदाधिकारी और प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है। मंच संचालन मंडल महामंत्री नितिन सक्सेना, और जगजीत सिंह जग्गी के द्वारा किया गया। इस मौके पर निवर्तमान मेयर अनीता ममगई, मंडल महामंत्री पवन शर्मा, मंत्री सौरव गर्ग, उपाध्यक्ष चंदेश्वर यादव, जिला महामंत्री दीपक धमीजा, इंद्र कुमार गोदवानी, देवदत्त शर्मा, राजू भाई निवेदिता सरकार, माधवी गुप्ता, जितेंद्र अग्रवाल, प्रतीक कालिया, सरदार सतीश सिंह, सुजीत यादव, जगजीत सिंह जग्गी, सोनू पांडे, राधेश्याम जाटव, सुधा अस्वल, रविंद्र बिरला, जगवार सिंह, अभिनव पाल, संजीव पाल, रंजन अथवाल आदि उपस्थित रहे।




