उत्तराखंडलेटेस्ट खबरें

भाजपा हर घर तिरंगा कार्यक्रम को बनाएगी भव्य

युवाओं से जनता के बीच संवाद स्थापित करने की अपील

ऋषिकेश। माजरी ग्रांट के एक प्रतिष्ठान में भाजपा ने हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत योजना बैठक का आयोजन किया। इसमें कार्यकर्ताओं को जनता एवं संगठन के बीच सामंजस्य बनाने के लिए प्रेरित किया गया।

बैठक में मुख्य अथिति के रूप में डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला उपस्थित रहे। इस दौरान गैरोला ने कहा कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत सभी कार्यकर्ता जनता एवं संगठन के बीच सामंजस्य बैठाने का कार्य करेंगे, जिससे जन-जन में तिरंगे के प्रति निष्ठा जगाई जा सके। साथ ही अपने आस पास रहने वाले व्यक्तियों के घर पर तिरंगा देकर संवाद स्थापित करें। वहीं, भाजपा जिलाध्यक्ष रविंद्र राणा ने युवाओं में जोश भरते हुए कहा कि युवा मोर्चा को विशाल बाइक रैली निकालनी है और सभी कार्यकर्ताओं को उनका सहयोग करना है। उन्होंने कहा की सभी को रैली को भव्य बनाने का प्रयास करते हुए कार्यक्रम को सफल एवम भव्य बनाना है। इस अवसर पर जिला सह प्रभारी नलिन भट्ट ने कहा की हर घर तिरंगा कार्यक्रम एक राष्ट्रवादी भावना से जुड़ा कार्यक्रम है। हालांकि आज तक हमारे राष्ट्रीय पर्व एक छुट्टी के रूप में मनाए जाते रहे हैं, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने इस कार्यक्रम को जनता तथा राष्ट्रव्यापी भावना से जोड़ने का काम किया है। बैठक में भाजपा जिला के सह प्रभारीं नलिन भट्ट, ब्लॉक प्रमुख भगवान सिंह पोखरियाल, महामंत्री राजेंद्र तड़ीयाल, करण वोहरा, कार्यक्रम संयोजक देवेंद्र नेगी, सह संयोजक मनोज ध्यानी, राज कुमार राज, दीवान सिंह रावत, युवा मोर्चा अध्यक्ष अंकित बिजलवान, निवर्तमान मेयर अनिता ममगाई, मंडल अध्यक्ष प्रताप सिंह बस्सी, कुसुम शर्मा, शिवानी भट्ट, नीलम चमोली, दिनेश पयाल, नरेंद्र नेगी, प्रशांत खरोला, चंद्रभान पाल, गणेश रावत, राहुल अग्रवाल, आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button