उत्तराखंडलेटेस्ट खबरें

भाजपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया जिलाध्यक्ष का जन्मदिन

स्कूल के छात्रों को बांटे फल एवं मिठाई

ऋषिकेश। भाजपा जिला ऋषिकेश के जिलाध्यक्ष रविंद्र राणा का जन्मदिवस कार्यकर्ताओं ने बहुत धूमधाम से मनाया। इसमें कार्यकर्ताओं ने स्वादिष्ट भोजन के साथ नृत्य एवं गायन का भी आनंद लिया।

शनिवार को जिला अध्यक्ष द्वारा अपने दिन की शुरुआत मनसा माता के मंदिर में दर्शन करने के पश्चात प्राथमिक विद्यालय के छोटे बच्चों के साथ जन्मदिन का केक काट कर की। इस दौरान उन्होंने बच्चों को मिठाइयां व फल आदि वितरित किए। साथ ही उन्होंने स्कूल में बच्चों के लिए एक वाटर कूलर लगवाने का भी वादा किया। इसके उपरांत भाजपा के पदाधिकारीयों द्वारा जिला अध्यक्ष रविंद्र राणा के जन्मदिन का विशाल आयोजन रखा गया। इसमें सभी कार्यकर्ताओं ने बहुत ही उत्साह और खुशी से भाग लिया।जहां कार्यकर्ताओंं ने स्वादिष्ट भोजन के साथ नृत्य व गायन का भी आनंद उठाया।

Related Articles

Back to top button