उत्तराखंडलेटेस्ट खबरेंसम्मान

राइका में रक्तदाताओं को किया सम्मानित

एक यूनिट रक्त तीन लोगों का जीवनदान : शैलेंद्र सिंह

ऋषिकेश। पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज आईडीपीएल में रोटरी क्लब दिवस, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स)ऋषिकेश, भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी उत्तराखंड तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वाधान में रक्तदान शिविर(ब्लड डोनेशन कैंप) आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप मे महानगर ऋषिकेश के नगर आयुक्त शैलेंद्र सिंह नेगी, नगर निगम ऋषिकेश विशिष्ट अतिथि हरिश्चंद्र शर्मा, सचिन रेड क्रॉस सोसायटी उत्तराखंड, डॉ. हरिओम प्रसाद, विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव लोचन सिंह ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके शिविर का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए नगर आयुक्त शैलेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि रक्तदान महादान है, एक यूनिट रक्त से हम तीन लोगों का जीवनदान दे सकते हैं। रक्त किस फैक्ट्री में नहीं बनता और फिर यह मानव शरीर की उपज है और यह सबसे श्रेष्ठ दान कहा गया है। प्रांतीय सचिव रेड क्रॉस सोसायटी उत्तराखंड के उत्तराखंड हरिश्चंद्र शर्मा ने कहा कि रेड क्रॉस सोसाइटी रक्तदान के इस महत्व को समझती है और सभी क्या रक्त एन करना चाहिए। जिससे हम लोगों की सेवा करके जान बचा सके। इसके साथ डॉ.सचिन अरोडा यूरोलॉजिस्ट ने छात्र-छात्राओं को अंगदान के महत्व को बताया। कार्यक्रम में 98 बार रक्तदान करने वाले रक्तदाता ओमप्रकाश गुप्त, 37 बार रक्तदान करने वाले मनोज कुमार गुप्ता तथा 21 बार रक्तदान करने वाले विजयपाल सिंह को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन नरेंद्र सिंह रावत द्वारा किया गया। शिविर में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी नरेंद्र सिंह रावत, मेजर सुशील रावत, रेखा बिष्ट, सुशील सैनी, विजयपाल सिंह, मीडिया प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता, रोटरी क्लब (दिवास) रो. तनु जैन, रो. शुभांगी, रो.राजीव गर्ग, रो.रेखा गर्ग, दिवाकर नैथानी, सीडी डंगवाल, सरोज लोचन, सुनीता पवार, मोनिका रौतेला सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button