उत्तराखंडलेटेस्ट खबरें

रक्तमित्र रोहित बिजलवान राष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित

समाज को ब्लड डोनेट करने का दिया संदेश

ऋषिकेश। रक्तदान के क्षेत्र में लगातार अपनी सेवा दे रहे ऋषिकेश निवासी रोहित बिजल्वाण को राष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित किया गया। उन्होंने इस अवार्ड को पाकर तीर्थंनगरी का नाम रोशन किया है।

बता दें कि ऋषिकेश में रोहित बिजलवान को रक्तदान करने एवं रक्तदान के लिए प्रेरित करने को लेकर मुजफ्फरनगर में आयोजित सम्मान कार्यक्रम में राष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित किया गया है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश को समर्पित एक दौड़ जज्बा 10 से रोहित बिजल्वाण को नवाजा गया। रोहित ने बताया कि यह उनके लिए गौरवान्वित का विषय है, कि उनको इस अवार्ड के लिए चुना गया। उन्होंने बताया कि वह रक्तदान के लिए लोगों को प्रेरित करते हैं, इसके लिए पहले भी उनको कई जिलों से अन्य अवार्ड मिल चुके हैं। इसमें राजस्थान, बिहार, पंजाब सहारनपुर, वेस्ट बंगाल, रुड़की, हरिद्वार, देहरादून, हरियाणा शामिल है और हाल में ही 10 अगस्त को उनको राष्ट्रीय अवार्ड मिला है। रोहित ने बताया वह अभी तक करीब 8000 से ज्यादा लोगों की मदद कर चुके हैं एवं जरूरत पड़ने पर किसी को उनकी आवश्यकता पड़ती है तो वह इस नंबर पर 9149201174 कॉल कर सकते हैं। रोहित का कहना है कि रक्तदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले एवं जरूरतमंदों के लिए आगे आए और रक्तदान करें। कार्यक्रम में उनके टीम के ब्लड डोनर इन ऋषिकेश के सदस्य सुमित नेगी को भी सम्मानित किया गया।

Related Articles

Back to top button