Blog

कैबिनेट मंत्री ने ढालवाला में रिंग रोड का किया उद्घाटन

लोगो को जंगली जानवर व बाढ़ से मिलेगी सुरक्षा

ऋषिकेश। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने नरेंद्रनगर विधानसभा के अंतर्गत अपर ढालवाला क्षेत्र में 4 करोड़ 84 लाख रुपय की लागत से बनी रिंग रोड, बाढ़ एवं जंगली हाथियों से बचाव के लिए सुरक्षा दिवार का उद्घाटन किया। मंत्री उनियाल ने कहा कि उन्होंने नरेंद्रनगर विधानसभा का विधायक बनने के बाद चौदह बीघा और ढालवाला के क्षेत्र के लिए रिंग रोड की परिकल्पना की थी, जिसे आज पूरा किया है। उन्होंने कहा कि रिंग रोड के निर्माण से यहां के क्षेत्रवासियों को जंगली हाथियों एवं बाढ़ से सुरक्षा मिलेगी एवं सुबह शाम टहलने की सुविधा भी मिलेगी।

Related Articles

Back to top button