उत्तराखंड

कैबिनेट मंत्री ने चार दिवसीय क्रेजी एवं पर्यटन विकास मेले का किया शुभारंभ

मेले में लगे स्टॉलो से मिलती है सरकारी योजनाओं की जानकारी : उनियाल

ऋषिकेश। पूर्णानंद खेल मैदान में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की स्मृति में आयोजित चार दिवसीय क्रेजी एवं पर्यटन विकास मेला 2024 का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने नेताजी की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मेलों के आयोजन से जहां नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से रूबरू कराया जाता है वहीं मेले में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों के माध्यम से लोगों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी व लाभ मिलता है। कहा कि उनकी सरकार में प्रदेश का चौमुखा विकास हुआ है। कहा कि वह क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा तत्पर हैं। इस अवसर पर जहां स्थानीय स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी वहीं शाम को जौनसारी लोक गायक मनोज सागर ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। मनोज द्वारा गाये बेजेनु, घोटा समेनिया गानों पर वहां मौजूद दर्शक जमकर झूमे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने चरखी, झूलों व चाट पकोड़ों का आनंद लिया। इस मौके पर क्रेजी फेडरेशन अध्यक्ष मनीष डिमरी, ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र भंडारी, मंडी अध्यक्ष विनोद कुकरेती, समाजसेवी चंद्रवीर पोखरियाल, निवर्तमान सभासद गजेंद्र सजवाण, मनोज बिष्ट, राजेंद्र थलवाल, मनोज मालासी, अजय रमोला, अधिशासी अधिकारी तनवीर मारवाह, कर निरीक्षक अनुराधा गोयल, अवर अभियंता नरेश कुमार, सफाई निरीक्षक मनोज बिष्ट, जितेंद्र सिंह सजवाण, शंकर नौटियाल, जगमोहन कुडियाल, विकास सेमवाल सहित कई लोग मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button