उत्तराखंडलेटेस्ट खबरेंहादसा

अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, एक की मौत

एसडीआरएफ में शव का किया रेस्क्यू

देवप्रयाग। कौड़ियाला और तोता घाटी के बीच महादेव चट्टी के पास एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। एसडीआरएफ के अनुसार एक अर्टिगा कार UK 14TA8452 लक्ष्मणझूला क्षेत्र से श्रीनगर की ओर जा रही थी। अचानक कौड़ियाला और तोता घाटी के बीच महादेव चट्टी के पास कर बेकाबू होकर 300 मीटर गहरी खाई में जाकर गिर गई। इसमें सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। एचडीआरसी में मृतक के सब का रिस्क कर मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतक की पहचान तुषार गोयल पुत्र मुकेश गोयल निवासी जौंक गांव स्वर्गाश्रम क्षेत्र लक्ष्मण झूला पौड़ी गढ़वाल उम्र लगभग 36 वर्ष के रूप में हुई है ।

Related Articles

Back to top button