यूट्यूबर समेत पांच पर मुकदमा दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
महिला ने चार नामजद पर लगाया अभद्रता का आरोप
ऋषिकेश। कोतवाली में एक महिला ने यूट्यूबर सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने विभिन्न धारों में चार नामजद सहित एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता विमलेश पत्नी सुनील बालिया निवासी इन्दिरानगर ने बताया कि रविवार को कुछ लोग करीब सुबह छह व सात बजे के बीच हाथ में डंडे लेकर उनके घर र में घुसे और कहने लगे सुनील ऊर्फ गंजे क्षेत्र में शराब व स्मैक बिकवा रहा है। इस दौरान योगेश डिमरी व दो अन्य लोगों बाथरूम का दरवाज तोडकर अंदर घुस गए। पीड़िता ने बताया कि वह नहाने की अवस्था में बाथरूम में थी। अंजनाम लोगों को देखकर वह डर गई। इस बीच उक्त लोगों ने उनके पति व बेटे के साथ मारपीट शुरू कर दी। इनमें से एक व्यक्ति कमरे में आया और मेरे बाल पकड़कर बैड पर गिरा दिया। साथ गाली गलौज करने लगे और जगह- जगह तलाशी लेने लगे। इस दौरान भीड़ को देखकर कुछ लोग भाग गए, जबकि योगेश डिमरी, सुरेन्द्र नेगी, अरविन्द हटवाल, विरेन्द्र बिष्ट द्वारा उनके बेटे के साथ मारपीट करने लगे। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने योगेश डिमरी, सुरेन्द्र नेगी, अरविन्द हटवाल, विरेन्द्र बिष्ट सहित एक अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में दोषी पाए जाने पर उचित कार्यवाही की जाएगी।




