उत्तराखंडलेटेस्ट खबरें

मुख्यमंत्री ने तिनगढ़ के आपदा पीड़ितों का जाना हाल, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

दुखद घड़ी में आपदा पीड़ितों के साथ खड़ी है सरकार : धामी

टिहरी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजकीय इंटर कॉलेज विनकखाल स्थित अस्थायी शिविर में तिनगढ़ आपदा पीड़ितों से मुलाकात की। उन्होंने राहत शिविर में व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया।

मंगलवार को विनकखाल पहुंचकर मुख्यमंत्री धामी ने आपदा राहत शिविर में आपदा प्रभावितों से उनका हालचाल जाना एवं उनकी समस्यायें को सुना। सीएम ने शिविर में बच्चों, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों, विकलांगों के लिए उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा के दिन से ही वह लगातार स्थिति की जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। कहा कि आपदा की इस घड़ी में भारत सरकार, राज्य सरकार प्रभावितों के साथ खड़ी है। कहा कि तिनगढ़ गांव के विस्थापन की कार्यवाही शुरू हो गई है। अन्य गांवों का सर्वे कराकर योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि आपदा से क्षतिग्रस्त सुरक्षा दीवार, स्कूल, पुल, तटबंध आदि को शीघ्रता से ठीक किया जाएगा। भरोसा दिलाया कि आपदा सुरक्षा कार्यों में धन की कमी आड़े नहीं आएगी। उन्होंने अधिकारियों को खतरे की जद में आने वाले मकानों को लेकर सजग रहने के निर्देश दिए। कहा कि आपदा की इस घड़ी में जनप्रतिनिधियों को भी हरसंभव मदद करनी है। आपदा प्रभावितों को कोई दिक्कत न हो। उनके जीवन को पूर्व की भांति पटरी पर लाना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए।

इस मौके पर उपाध्यक्ष उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन विनय रोहेला, जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण, विधायक घनसाली शक्ति लाल शाह, एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर, जिलाध्यक्ष भाजपा राजेश नौटियाल, ब्लॉक प्रमुख भिलंगना वासुमति घणाता, सीडीओ डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, एडीएम केके मिश्रा आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button