उत्तराखंडलेटेस्ट खबरेंहादसा

गंगा के तेज बहाव में आकर डूबा दिल्ली का युवक, एसडीआरएफ का सर्चिंग अभियान जारी

दिल्ली से दोस्तों के साथ ऋषिकेश घूमने आया था युवक

ऋषिकेश। दिल्ली से अपने दोस्तों के साथ ऋषिकेश और आसपास क्षेत्र में घूमने आया एक युवक लक्ष्मण झूला क्षेत्र में नहाते वक्त गंगा में डूब गया। जिसका पता नहीं चल पाया, एसडीआरएफ युवक को गंगा में तलाश रही है।

शनिवार की सुबह लक्ष्मण झूला के पास बोम्बे घाट पर दिल्ली से आए कुछ युवक गंगा में नहा रहे थे। इस बीच एक युवक के नहाते वक्त तेज बहाव में बह गया, उसका गंगा में पता नहीं चल पाया। एसडीआरएफ के निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि अरविंद कपूर 27 वर्ष पुत्र अविनाश कपूर W-11 नवीन शाहदरा, उत्तर पूर्वी दिल्ली अपने चार दोस्तों के साथ यहां घूमने आया था। जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल और उसके आसपास क्षेत्र में युवक को तलाश रही है। लक्ष्मण झूला पुलिस के अनुसार अर्चित कपूर अपने दोस्त आशुतोष निवासी शाहदरा दिल्ली के साथ सुबह 5:30 बजे गंगा नदी में नहाने आया था। उसके दो अन्य साथी हरप्रीत पुत्र कुलदीप धीमान निवासी नवीन शाहदरा दिल्ली, परण टुटेजा पुत्र इंद्र मोहन निवासी नवीन शाहदरा दिल्ली लक्ष्मण झूला बाजार एक होटल में ही रुके थे। यह चारों व्यक्ति शुक्रवार को दिल्ली से घूमने के ऋषिकेश आए थे।

Related Articles

Back to top button