उत्तराखंडलेटेस्ट खबरें

मुख्य सचिव ने इम्पावर्ड कमेटी के साथ की बैठक

पीएमएवाई के पात्रों को 31 मार्च तक पंजीकृत करने के निर्देश

देहरादून। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में राज्य स्तरीय इम्पावर्ड कमेटी के साथ बैठक की। इसमें उत्तराखण्ड राज्य को पीएमएवाई-ग्रामीण एवं प्रधानमंत्री जनमन योजना में देश में प्रथम आने पर मुख्य सचिव ने राधिका झा, सचिव, ग्राम्य विकास, अनुराधा पाल, अपर सचिव, ग्राम्य विकास एवं उनकी टीम को बधाई दी।

उन्होंने इम्पावर्ड कमेटी की बैठक में उत्तराखण्ड राज्य को पीएमएवाई-ग्रामीण एवं प्रधानमंत्री जनमन योजना में देश में प्रथम आने पर ग्राम्य विकास विभाग, उत्तराखण्ड शासन की सराहना की गयी। इसके साथ ही राज्य स्तरीय इम्पावर्ड कमेटी की बैठक आयोजित किए जाने की भी अपेक्षा की गयी। बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी द्वारा वर्तमान में गतिमान पीएमएवाई-ग्रामीण 2.0 सर्वे में शत-प्रतिशत पात्र लाभार्थियों को भारत सरकार द्वारा निर्धारित समयसीमा 31 मार्च, 2025 तक पंजीकृत करने के निर्देश दिए गए।

Related Articles

Back to top button