उत्तराखंडलेटेस्ट खबरें

सीएम धामी ने भू-कानून के ड्राफ्ट पर की चर्चा

उत्तराखंड राज्य में जल्द लागू होगा भू-कानून

भराड़ीसैण। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा भवन में भू-कानून को लेकर पूर्व उच्चाधिकारियों व बुद्धिजीवियों के साथ बैठक की। इस दौरान भू-कानून के ड्राफ्ट पर चर्चा की गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार भू-कानून को लेकर गंभीर है। सरकार प्रदेश में लागू होने वाले भू-कानून को जनभावनाओं के अनुरूप बनाए जाने की दिशा में काम कर रही है। कहा कि चर्चा में बहुत से अच्छे सुझाव आए हैं, जिन्हें भू-कानून में शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि एसडीएम और तहसीलदार स्तर पर भी भू-कानून को लेकर जनता से सुझाव लिए जाएंगे। जिनमें से अच्छे सुझावों को इसमें शामिल किया जाएगा। कहा कि एक सशक्त भू-कानून का ड्राफ्ट स्थानीय लोगों की आवश्यकताओं और विकास के पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तैयार किया जा रहा है। बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, पूर्व मुख्य सचिव इंदु कुमार पाण्डेय, सुभाष कुमार, अपर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन, बीपी पाण्डेय, पूर्व डीजीपी अनिल रतूड़ी, प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, सचिव शैलेश बगौली, एस.एन. पाण्डेय आदि मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button