उत्तराखंडचुनावराजनीतिलेटेस्ट खबरें
पीएम की जनसभा के लिए सीएम धामी ने परखी व्यवस्थाएं
आईडीपीएल ग्राउंड में प्रधानमंत्री करेंगे जनसभा
ऋषिकेश। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऋषिकेश के आईडीपीएल ग्राउंड में प्रधानमंत्री के जनसंबोधन की तैयारीयों का जायजा लिया।
इस दौरान सूबे के मुख्यमंत्री कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं को सुचारू रखने के दिशा निर्देश दिए। सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऋषिकेश आगमन की लगभग सभी तैयारियां दोपहर तक पूर्ण हो जाएंगी। इस कार्यक्रम को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, निवर्तमान मेयर अनिता मंमगाई, जिलाध्यक्ष रविंद्र राणा मौजूद रहे।




