उत्तराखंडलेटेस्ट खबरें

सीएम धामी ने समय से एंबुलेंस उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

जरूरतमंदों को दी जाए प्राथमिकता : धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  सीएम आवास में उच्च स्तरीय बैठक के दौरान अधिकारियों को जरूरतमंदों को समय पर एंबुलेंस और एयर एंबुलेंस उपलब्ध कराने के कड़े निर्देश दिए। सीएम ने जल्द से जल्द इसके लिए एसओपी तैयार करने को भी कहा।

सीएम धामी ने यह भी निर्देश दिए कि अस्वस्थता के कारण किसी मृतक व्यक्ति के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारजनों द्वारा मृतक के दाह संस्कार में कठिनाई व्यक्त करने पर इसके लिए आर्थिक सहायता अथवा मृतक व्यक्ति के दाह संस्कार की व्यवस्था संबंधित जनपदों के जिलाधिकारी अपने स्तर से सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने ऐसे परिवारों, जिन्हें अपने परिजन के शव को उनके घर तक पहुंचाने के लिए आर्थिक समस्या हो रही हो, ऐसे व्यक्ति के शव को एबुलेंस के माध्यम से घर तक पहुंचाने की व्यवस्था भी जिलाधिकारी अपने स्तर से करेंगे।

मुख्यमंत्री ने शीतकालीन चारधाम यात्रा के तहत उनके शीतकालीन स्थलों के पौराणिक महत्व व प्रभावी प्रचार-प्रसार करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। कहा कि इन स्थलों का प्राचीनकाल से ही अपना विशिष्ट महत्व रहा है। श्रद्धालु इन स्थलों पर देव दर्शन करते रहे हैं। इन स्थलों के दर्शन से भी वही पुण्य प्राप्त होता है, जो नियमित यात्रा के दौरान होता है।

बता दें कि शीतकाल में केदारनाथ की ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में, बदरीनाथ की पाण्डुकेश्वर और नृसिंह मंदिर ज्योर्तिमठ में, यमुनोत्री के खरसाली और गंगोत्री के मुखवा में पूजा अर्चना होती है। इस अवसर पर प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, सचिव शैलेश बगौली, विनय शंकर पाण्डेय, अपर पुलिस महानिदेशकए.पी. अंशुमान और उपाध्यक्ष एमडीडीए बंशीधर तिवारी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button