सीएम धामी ने भरत भगवान के किए दर्शन, मैथिली ठाकुर नाइट कार्यक्रम में हुए शामिल
मंदिर समिति ने सीएम धामी को भगवान का चित्र किया भेंट

ऋषिकेश। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भरत मंदिर ऋषिकेश में आयोजित वसंतोत्सव 2026 मैथिली ठाकुर नाइट कार्यक्रम में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भरत मंदिर में भगवान हृषिकेश नारायण के दर्शन किए। श्री भरत मंदिर के महंत वत्सल प्रपन्नाचार्य न्नाचार्य महाराज ने मेला समिति और मंदिर परिवार की ओर से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भरत भगवान का चित्र भेंट कर उनका स्वागत किया।
गंगा के पावन तट पर आयोजित इस भव्य एवं भक्तिमय कार्यक्रम में बड़ी संख्या में साधु-संतों, स्थानीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों तथा देश-प्रदेश के विभिन्न कोनों से आए श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम पर विधिवत्त शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मधुबनी की शान, भजनों एवं लोकगीतों की स्वर साधिका तथा देश की सबसे युवा विधायक सुश्री मैथिली ठाकुर जैसी प्रतिभा का योगनगरी ऋषिकेश की पावन धरा पर आगमन सभी के लिए सौभाग्य का विषय है। उन्होंने पूज्य संतगणों एवं देश-प्रदेश से पधारे श्रद्धालुओ का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल,आयोजन समिति से जुड़े हर्षवर्धन शर्मा,वरुण शर्मा, मेयर शंभू पासवान, पूर्व मेयर अनीता ममगाईं, महंत रवि प्रपन्नाचार्य, पूर्व पालिकाध्यक्ष दीप शर्मा, विनय उनियाल, संदीप गुप्ता,भाजपा के जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल,जिला महामंत्री प्रतीक कालिया आदि मौजूद रहे।




