उत्तराखंडराजनीति

नमो युवा चौपाल में 400 पार लक्ष्य के साथ भाजपा सरकार बनाने की अपील

विगत 10 वर्षों में मोदी सरकार ने बहाई विकास की गंगा : शिवम् टुटेजा

ऋषिकेश। देशभर में युवाओं के लिए संचालित नमो युवा चौपाल के तहत भाजयुमों संगठनिक जिला ऋषिकेश मंडल के अध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक जगवार सिंह के नेतृत्व में युवा चौपाल का आयोजन किया गया।

भाजयुमों संगठनिक जिला ऋषिकेश मंडल द्वारा आयोजित नमो युवा चौपाल में विस्तारक एवं भाजयुमो जिला महामंत्री शिवम् टुटेजा ने कहा कि विगत 10 सालो में भाजपा की मोदी सरकार ने विकास की गंगा बहाई है। ऐसा किसी भी सरकार ने ना तो कभी सोचा है और ना ही कभी किया है। उन्होंने कहा कि इन 10 वर्षों में भाजपा सरकार ने बहुत सी जनकल्याणकारी योजनाएं जनता को दी हैं। इसमें हर घर जल, उज्ज्वला योजना, अटल आयुष्मान योजना, मुद्रा लोन योजना अन्य शामिल रही हैं। भाजपा सरकार ने सभी योजनाएं जनता के हित के मद्देनज़र चलाई है। कार्यक्रम में अबकी बार 400 पार के लक्ष्य के साथ सभी युवाओ से केंद्र में तीसरी बार सरकार बनाने की अपील की। युवा चौपाल में मंडल महामंत्री अभिनव पाल, शरद तोमर, मोहित, साकेत, आशीष, शैंकी, दिलीप, ऋतिक आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button