उत्तराखंडलेटेस्ट खबरें
सीएम धामी ने यूकेडी नेता त्रिवेन्द्र पंवार को दी श्रद्धांजलि
परिजनों से मिलकर दिया सांत्वना
ऋषिकेश। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिवंगत यूकेडी नेता त्रिवेन्द्र पंवार के घर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने यूकेडी नेता त्रिवेन्द्र पंवार के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके साथ परिवार के सदस्यों से मिलकर शोक व्यक्त किया एवं परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि यूकेडी नेता त्रिवेन्द्र पंवार का उत्तराखंड आंदोलन में बहुत बड़ा योगदान है। उनका हमारे बीच से जाना बहुत दुःखद है। कहा कि इस दुर्घटना जांच के लिए संबंधित अधिकारीयों को आदेश जारी किए गए है। साथ ही ऐसी घटना की पुनरावृति ना हो, इसके लिए भी आदेश दिए गए हैं। उन्होंने भगवान से परिजनों को इस दुःखद घड़ी को सहने की प्रार्थना भी की।




