उत्तराखंडलेटेस्ट खबरेंशिक्षास्वास्थ्य

राइका में धूमधाम से मनाया 10वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, योगा के महत्व से कराया अवगत

योगाभ्यास के माध्यम से दी योग की शिक्षा

ऋषिकेश। 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राजकीय इंटर कॉलेज आईडीपीएल के राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ, पर्यावरण संरक्षण, योग समिति एवं पुरातन छात्र समिति के संयुक्त प्रावधान में योग शिविर आयोजित किया गया।

इसमें मुख्य अतिथि के रूप में योगीराज करणपाल महाराज द्वारा योगाभ्यास कराया गया। इस दौरान योगीराज ने कहा कि सबसे अधिक महत्वपूर्ण औषधालय यदि कोई है तो हमारे घर की रसोई जिसमें सात्विक भोजन बनाया जाये श्रद्धा पूरक भोजन बनाया जाए और उसका सेवन किया जाए उससे बड़ा अमृत और कोई नहीं है हम स्वादिष्ट व्यंजन के लालच में जहर हम लोग अपने रसोई में बनाते है और उसका सेवन करते हैं आयुर्वेद में कहा गया है कि दूध दही के साथ नमक खट्टा निषेध है लेकिन हम आज स्वाद के लालच में दूध दही मलाई सब एक साथ मिलकर सब्जियां बनाते हैं जो की एक विषाक्त भोजन है । हम स्वयं बीमारियों को न्यौता देते हैं और उसके बाद दवाइयों के सहारे जीवन यापन करते हुए अल्पायु में मृत्यु को अपने गले लगा लेते हैं। वरिष्ठ प्रवक्ता पूर्व कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना विजय पाल सिंह ने कहा कि इस वर्ष का विषय भी अपने में सार्थक है (Yoga for self society ) योग स्वयं और समाज के लिए योग स्वस्थ रहने के लिए अनिवार्य विद्या है इसलिए प्रतिदिन सभी को योग करना चाहिए। कार्यक्रम के अन्त में योगीराज करणपाल महाराज ने वृक्षारोपण भी किया। वहीं, कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. सुधीर कुमार तथा संचालन मनोज कुमार गुप्ता आचार्य मनुश्री ने किया। इस मौके पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य मुकेश कुमार, ललित कुमार चौहान,मीडिया प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता, सुशील रावत एनसीसी अधिकारी पर्यावरण संरंक्षण एवं योग समिति के डॉ. सुधीर कुमार, कैलाश चंद्र जोशी, ओम प्रकाश गुप्ता, SMC अध्यक्ष अपर्णा सिंह, वाई एस यादव, कन्हैया प्रसाद, सरोज गुप्ता,नंदनी बड़थ्वाल,प्रतिभा, आर्यन, पीयूष पाल, सिमरन आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button