कांग्रेस जनों ने संविधान दिवस पर बाबा अंबेडकर को किया याद
डॉ अम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्प किए अर्पित
ऋषिकेश। कांग्रेस जनों ने संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर संविधान दिवस धूमधाम से मनाया। इस दौरान संविधान के पहलुओं पर प्रकाश डाला गया।
इस अवसर पर पूर्व कबीना मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण ने कहा कि भारत में प्रत्येक वर्ष 26 नवंबर का दिन संविधान दिवस के तौर पर मनाया जाता हैं। 26 नवंबर 1949 को देश की संविधान सभा ने मौजूदा संविधान को अपनाया था, यह संविधान ही हैं जो अलग-अलग धर्मो जातियां को भारत देश की 150 करोड़ जनसंख्या को एक सूत्र में पिरौता हैं। उन्होंने कहा कि हमारे देश के सभी कानून, सुप्रीमकोर्ट, हाईकोर्ट, देश की सभी अदालतें, संसद के विधानमंडल, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री समेत सभी इसी संविधान के तहत काम करते हैं, संविधान दिवस का मकसद देश के नागरिकों में संवैधानिक मूल्यों के प्रति सम्मान की भावना को बढ़ाना हैं। कहा कि 26 नवंबर 1949 के दिन देश की संविधान सभा ने संविधान बनकर तैयार किया था, लेकिन भारतीय संविधान को लागू 26 जनवरी 1950 को किया गया। जिसको हम समस्त देशवासी गणतंत्र दिवस के रूप में मानते हैं।
महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह एवं कांग्रेस नेता जयेंन्द्र रमोला ने कहा कि यह संविधान ही है, जो हमें आजाद देश का आजाद नागरिक की भावनाओं का एहसास कराता हैं। इसलिए संविधान के दिए मौलिक अधिकार भारत के सभी नागरिकों की ढाल है। इसके साथ 26 नवंबर का दिन देश में राष्ट्रीय कानून दिवस के रूप में भी मनाया जाता हैं, क्योंकि जब हमारा देश आजाद हुआ, तब हमारे पास अपना कोई संविधान नहीं था, संविधान के बगैर देश नहीं चलाया जा सकता था, तदपश्चात इसको बनाने के लिए एक संविधान सभा का गठन किया गया। जिसमें जवाहरलाल नेहरू, डॉ राजेंद्र प्रसाद, बाबा साहेब अंबेडकर, सरदार वल्लभभाई पटेल, मौलाना अब्दुल कलाम, आदि इस सभा के प्रमुख सदस्य बने। संविधान की ड्राफ्टिंग समिति के अध्यक्ष डॉ भीमराव अंबेडकर थे, इसलिए उन्हें संविधान निर्माता भी कहा जाता है। उन्होंने कहा कि भारत के संविधान को तैयार करने में 2 वर्ष 11 माह 18 दिन लगे थे, जिसके बाद 26 नवंबर 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ। यह भारतीय संविधान विश्व का सबसे लंबा लिखित संविधान हैं।
इस मौके पर प्रदेश सचिव शैलेन्द्र बिष्ट, महिला जिला कांग्रेस अध्यक्ष अंशुल त्यागी, व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित मोहन मिश्र, वरिष्ठ कांग्रेसी अरविन्द जैन, प्रदीप जैन, रामकुमार भतालिए, ऋषि सिंघल, निवर्तमान पार्षद भगवान सिंह पंवार, जगत नेगी, उमा ओबेरॉय, छात्रसंघ अध्यक्ष हिमांशु जाटव, ब्लॉक अध्यक्ष राहुल रावत, अशोक शर्मा, सुभाष जखमोला, मंडलम अध्यक्ष प्रवीण गर्ग, मुकेश जाटव, राजेश शाह, गौरव राणा, हिमांशु कश्यप, मनीष जाटव, जतिन जाटव, आदित्य झा आदि कांग्रेसजन उपस्थित रहे।




