कांग्रेस ने निकाय चुनाव में प्रत्याशियों की पहली लिस्ट की जारी
श्रीनगर से मीना रावत व काशीपुर से संदीप सहगल को बनाया प्रत्याशी
देहरादून। कांग्रेस ने उत्तराखंड में निकाय चुनाव पहली लिस्ट जारी कर दी है। नगर निकाय चुनाव में पार्टी द्वारा अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा की है।
प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष मथुरादत्त जोशी ने बताया कि कांग्रेस पार्टी द्वारा नगर निगम श्रीनगर से मीना रावत, काशीपुर से संदीप सहगल, हल्द्वानी से ललित जोशी को प्रत्याशी बनाया गया है। नगर पालिका बागेश्वर से कवि जोशी, खटीमा से उमेश राठौर, बाजपुर से गुरजीत सिंह गित्ते, सितारंगंज से राजेश कुमार, बागेश्वर से कवित जोशी, दुगडडा से पूजा देवी, टिहरी से कुल्दीप पंवार, कीर्तिनगर से रामलाल नौटियाल, ढालवाला से उर्मिला राणा, दुगड्डा से धना बिष्ट, जोशीमठ से देवेश्वरी शाह, गोपेश्वर से प्रमोद बिश्ट, कर्णप्रयाग से रामदयाल, गोचर से संदीप नेगी, थराली से सुनीता रावत, उत्तरकाशी से दिनेश गौड, चिन्यालीसौड से दर्शन लाल, बडकोट से विजयपाल सिंह रावत, नैनीलताल से सरस्वती खोतवाल , भंवाली से पंकज कुमार आर्य, रूद्रप्रयाग से दीपक भंडारी को प्रत्याशी बनाया गया है। नगर पंचायत नानकमत्ता से मनोज कुमार, शक्ति फार्म से राखी विश्वास, गुलर भेाज से किशोर सामंत, सुल्तानपुर पट्टी से मोहम्मद रफी, बेरीनाग से हेमा पंत, मुनस्यारी से मनोहर टोलिया, स्वर्गआश्रम जोंक से बिन्दिया अग्रवाल, गरूड से भावना वर्मा, कपकोट से धना बिष्ट, सतपुली से जितेन्द्र चोहान, थलीसैण से वीरा देवी, घनसाली से शंकरपाल सिंह सजवाण, चमियाला से ममता पंवार, पीपलकोटी से जयंती राणा, पोखरी से समुन्दरा देवी, घाट से मीना रौतेला, नन्द प्रयाग से पृथ्वी सिंह रौतेला, पुरेाला से बिहारी लाल शाह, नौगाव से विपिन कुमार, भीमताल से सीमा टम्टा, कालाढूंगी से भावना सती, तिलवाडा से सीमा देवी, गुप्तकाशी से बीना देवी, अगस्त्यमनि से राजेन्द्र गोस्वामी, उखीमठ से रीता पुष्पवाण को पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी बनाया गया है।




