उत्तराखंडचुनावलेटेस्ट खबरें

कांग्रेस ने नगर निकाय चुनाव के लिए जारी की प्रभारीयों की लिस्ट

शूरवीर सिंह सजवाण को मिली देहरादून जनपद की जिम्मेदारी

देहरादून। उत्तराखंड में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने नगर निकाय चुनावों की तैयारियों को लेकर जिला प्रभारियों की लिस्ट जारी की है। इसमें देहरादून जनपद का दायित्व पूर्व कैबिनेट मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण को दिए जाने पर महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, प्रदेश प्रभारी शैलजा का आभार जताया है।

उत्तराखंड में देहरादून जनपद से पूर्व कैबिनेट मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, हरिद्वार जनपद से पूर्व सचिव अ.भा. कांग्रेस कमेटी प्रकाश जोशी, उत्तरकाशी जनपद से उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना, चमोली जनपद से विधायक मदन सिंह, टिहरी जनपद से पूर्व मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी, रुद्रप्रयाग जनपद से पूर्व मंत्री मंत्रीप्रसाद नैथानी, पौड़ी जनपद से पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, पिथौरागढ़ जनपद से महामंत्री भगीरथ भट्ट, चम्पावत जनपद से पूर्व सासंद महेन्द्र सिंह पाल, अल्मोड़ा जनपद से विधायक हरीश धामी, बागेश्वर जनपद से पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, नैनीताल जनपद से पूर्व विधासभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल, उधमसिंहनगर जनपद से पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत को प्रभारी बनाया गया है।

Related Articles

Back to top button