प्रशासन के उत्पीड़न को लेकर कांग्रेस रखेगी मौन उपवास : रावत
माधव अग्रवाल पर जिला बदर की कार्यवाही करना दुर्भाग्यपूर्ण : राकेश सिंह
ऋषिकेश। उत्तराखंड की पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने स्वर्गाश्रम लक्ष्मण झूला के निवर्तमान चेयरमैन पर गुंडा एक्ट लगाकर जिला बदर करने को लेकर कहा कि मैं माधव अग्रवाल को एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में जानता हूं। ऐसा कार्यकर्ता जो जरूरत और गरीबों की मदद करता है। मगर ऐसे कार्यकर्ता आज की व्यवस्था की आंखों में खटकता है। उन्होंने कहा कि जिस राज्य के अंदर कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई हो, उस राज्य के अंदर इसी तरीके से सामाजिक कार्यकर्ताओं को गुंडा एक्ट के तहत निषिद्ध किया जाएगा। कहा कि मैं प्रशासन तंत्र से जुड़े हुए लोगों से कहना चाहता हूं कि आप सत्ता के दबाव में अच्छे काम के करें। मगर ऐसे काम न करें जिनसे स्पष्ट तौर पर उंगली उठती है, जो कांग्रेस जिंदाबाद कहता है, जो जनता के सवालों पर लड़ता है। उसके लिए गुंडा एक्ट लेकर के प्रशासन पीछे-पीछे दौड़ रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जो वाकई में आपराधिक प्रविष्टि अपना रहे हैं। उनके लिए कानून व्यवस्था बिल्कुल चौपट हो चुकी है। उन्होंने कहा कि इस उत्पीड़न को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता 11 नवंबर 2024 को अपने देहरादून आवास पर मौन उपवास रखेंगे।
महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ऋषिकेश राकेश सिंह एडवोकेट ने कहा कि नगर पंचायत स्वर्ग आश्रम के निवर्तमान अध्यक्ष व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता माधव अग्रवाल पर ठीक निकाय चुनाव से पहले जिलाबदर की कार्यवाही करना दुर्भाग्यपूर्ण है। आज सत्ता पक्ष के दबाव में जिस तरीके से प्रशासन कार्य कर रहा है और कांग्रेस के नेताओं को चुनाव में प्रतिभाग़ करने से रोकना चाहते हैं यह गलत परंपरा है माधव कोई अपराधी नहीं है बल्कि वह एक अच्छे समाजसेवी है और इस मामले में भी वह गरीब कर्मचारियों के साथ खड़े थे, लेकिन आश्रम ट्रस्ष्टियों की पहुंच सत्ता तक हैं। जिस कारण प्रशासन तंत्र को यह कार्रवाई करनी पड़ी है। कभी भाजपा के वरिष्ठ नेता किशोर उपाध्याय ने कांग्रेस में रहकर माधव अग्रवाल को नगर पंचायत अध्यक्ष का टिकट देने का काम किया था, क्या माधव तब भी गुंडा था। उन्होंने कहा कि आगे माधव उच्च न्यायालय की शरण लेगा और हमें भरोसा है माधव को न्याय मिलेगा।




