उत्तराखंडलेटेस्ट खबरें

राजभवन के घेराव को कांग्रेसजन रवाना

ऋषिकेश। केंद्र सरकार द्वारा गौतम अडानी के साथ मिलकर देश में व्यापक भ्रष्टाचार एवं मणिपुर हिंसा को लेकर ऋषिकेश महानगर कांग्रेस के सैकड़ो कार्यकर्ता देहरादून राजभवन का घेराव करने के लिए रवाना हुए।

महानगर कांग्रेस अध्यक्ष राकेश सिंह एडवोकेट ने बताया कि देश में बढ़ते भ्रष्टाचार और मणिपुर हिंसा के विरोध में ऋषिकेश महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता देहरादून के राजभवन का घेराव करने के लिए रवाना हुए हैं। उन्होंने कहा कि राजभवन के घेराव का मुख्य उद्देश्य सरकार में हो रहे भ्रष्टाचार की पोल जनता के सामने रखना है। कहा कि विपक्ष पार्टी जनता की आवाज हमेशा इस निरंकुश सरकार के आगे उठाती रहेगी और इस सरकार को जगाने का काम करेगी। राजभवन के घेराव के लिए मुख्यतः महानगर कांग्रेस अध्यक्ष राकेश सिंह एडवोकेट, पीसीसी सदस्य जयेंन्द्र रमोला, पूर्व विधायक ओम गोपाल रावत, सुधीर राय, बी.एस. पयाल, मधु मिश्रा, दीपक जाटव, महेंद्र सिंह, श्रीमती पुष्पा मिश्रा, रूकम पोखरियाल, पार्षद गुरविंदर सिंह देवेंद्र प्रजापति, दिनेश मास्टर, संजय भारद्वाज, राजेश शाह, राजेंद्र कोठारी, हरि सिंह नेगी, सूरत सिंह कोहली, ऋषि पोसवाल, विक्रम भंडारी, जतिन जाटव, बबलू चौहान, रमेश चौहान, सन्तन सिंह नेगी, गोल्डी, मुकेश जाटव, धनपाल गुसाईं, अशोक शर्मा, आदि सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने देहरादून की ओर प्रस्थान किया l

Related Articles

Back to top button